‘रहना है तेरे दिल में’, थ्री इडियट्स और रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले एक्टर आर माधवन इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। मगर इस बार वो अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं बल्कि वो अपने एक विवादित बयान के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं।

दरअसल, आर माधवन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बहुविवाह का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन अचानक चर्चा का विषय बन गया है और एक्टर का इनडायरेक्टली मुस्लिम बहुविवाह को लेकर मजाक उड़ाना कुछ लोगों को काफी बुरा लगा है और इसे लेकर एक्टर को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में आर माधनव कहते हैं कि ‘एक डॉक्टर जिसका नाम मनु है, उसके पास एक मरीज अब्दुल का फोन आता है, अब्दुल डॉक्टर मनु से कहता है कि उसकी वाइफ के पेट में दर्द है और उसे ऑपरेशन की जरूरत है। डॉक्टर जब अब्दुल की वाइफ की जांच करते हैं तो पता चलता है कि उन्हें अपेंडिक्स है। डॉक्टर मनु फिर ऑपरेशन करके अपेंडिक्स निकाल देते हैं।’

एक्टर अपनी स्टोरी को आगे बताते हुए कहते हैं कि, कुछ दिनों बाद फिर से अब्दुल का फोन आता है और कहता है कि उसकी वाइफ को दोबारा अपेंडिक्स हो गया है। अब्दुल की ये बात सुनकर डॉक्टर मनु गुस्सा हो जाते हैं और अब्दुल से कहते हैं कि एक इंसान की बॉडी में सिर्फ एक ही अपेंडिक्स हो सकता है। इस पर अब्दुल कहता है कि एक इंसान के अंदर दो अपेंडिक्स नहीं हो सकते लेकिन एक इंसान की दो बीवियां तो जरूर हो सकती हैं।’

माधवन के इस जोक पर कॉन्फ्रेंस हॉल में मौजूद लोग हंसने लगते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते है कि लोगों ने एक्टर को खरी-खोटी सुनाना शुरु कर दिया है। वीडियो को देखने के बाद लोग अभिनेता को मुस्लिम विरोधी बता रहे है और ऐसे भरी महफिल में बहुविवाह का मजाक उड़ाने पर उनकी खूब आलोचना कर रहे है।


आर माधवन की बात पर गुस्सा जाहिर करते हुए एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, ‘सोचिए अगर किसी मुस्लिम एक्टर ने बहुसंख्यकों को ऐसे मजाक बनाया होता तो क्या होता, लेकिन ये आदमी अल्पसंख्यकों का मजाक बनाता है और सोचता है कि ऐसा करना फनी है।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘अब्दुल और मनु के बजाय, यहां बिना किसी का नाम भी लिए भी बात कही जा सकती थी। कौन हैं वो लोग जो इनकी बातों को सुन रहे हैं।’



एक अन्य यूजर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, ‘आपसे ये उम्मीद नहीं थी। लोग सही कहते हैं कि एक अच्छा एक्टर कभी एक अच्छा इंसान नहीं हो सकता।’ बता दें कि आर माधवन की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स में होती है जिन्होंने सिर्फ अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है।


Download Android App
Download iOS App



