क्या Pawan Singh की दुल्हनियां बनने जा रही है Akshara Singh? ब्राइडल लुक में शेयर कीं तस्वीरें

Summary :

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी कलाकार कही जाने वाली अक्षरा सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर नए-नए पोस्ट अपडेट करती रहती हैं। अक्षरा सिंह अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपने पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल का एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी हैं। जिसके चर्चे अब तरफ हो रहे हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी कलाकार कही जाने वाली अक्षरा सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर नए-नए पोस्ट अपडेट करती रहती हैं। अक्षरा सिंह अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपने पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल का एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी हैं। जिसके चर्चे अब तरफ हो रहे हैं। साथ ही अक्षरा की ये तस्वीर देख फैंस अब अजीबो-गरीब कमेंट भी कर रहे हैं। 
दरअसल दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो ब्राइडल लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं।अक्षरा सिंह के लेटेस्ट फोटोशूट को देखने के बाद फैंस की सांसे थमने लगी हैं। दुल्हन के लिबास में भोजपुरिया क्वीन अक्षरा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस फोटो को देखने के बाद फैंस खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए है। 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन दिया, ‘आप जो भी पहनें उसमें अच्छा महसूस करें.’ लोगों ने उनके इस पोस्ट को लाइक भी किया है और तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। यहां तक ​​कि कई लोगों ने उन्हें अपने एक्स बॉयफ्रेंड यानी की भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार पवन सिंह से शादी करने की सलाह भी दी है। 

एक यूजर ने अक्षरा की तारीफ करते हुए कहा, ‘हाय दिन बन गया आज का तो, जी करे देखता रहूं।’ वहीं कुछ लोगों ने एक बार फिर अक्षरा का नाम पावर स्टार पवन सिंह के साथ जोड़ दिया है। एक यूजर ने लिखा, पवन सिंह से शादी कर लो जल्दी। इसके अलावा कई और लोग अक्षरा सिंह को पवन सिंह से शादी करने की सलाह दे रहे हैं।
बताते चलें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता काफी विवादों में रहा हैं। पहले तो दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। पवन सिंह और अक्षरा एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रास्ते अलग हो गए। 
वहीं अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। वही अक्षरा सिंह छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थी। जहां दर्शको को एक्ट्रेस का गेम भी काफी ज्यादा पसंद आया था। 

Desk Team