Radhika Ambani Shloka Ambani Dance: एंटीलिया में गणपति विसर्जन पर छाईं अंबानी बहुरानियां! श्लोका के गले में हाथ डालकर झूमकर नाचीं राधिका, देखें VIDEO

Summary :

इस बार गणपति विसर्जन के मौके पर अंबानी खानदान की छोटी बहू राधिका मर्चेंट और बड़ी बहू श्लोका मेहता का एक बेहद प्यारा और ऊर्जा से भरपूर वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

अंबानी परिवार का हर त्योहार बेहद खास और भव्य होता है, लेकिन जब बात गणेशोत्सव की आती है, तो एंटीलिया की रौनक देखने लायक होती है। इस बार गणपति विसर्जन के मौके पर अंबानी खानदान की छोटी बहू राधिका मर्चेंट और बड़ी बहू श्लोका मेहता का एक बेहद प्यारा और ऊर्जा से भरपूर वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

देवरानी-जेठानी की केमिस्ट्री ने जीता सबका दिल

Antilia Ganpati Visarjan video
Antilia Ganpati Visarjan video( Source: Social Media)

सामने आए इस लेटेस्ट वीडियो में देवरानी-जेठानी यानी Radhika Merchant और Shloka Mehta  की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। बप्पा को विदाई देने के दौरान दोनों बहुरानियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुद को थिरकने से रोक नहीं सकीं। राधिका ने प्यार से श्लोका के गले में हाथ डाला और दोनों एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर झूमकर नाचती दिखीं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं “देवरानी और जेठानी हो तो ऐसी!” दोनों के चेहरे की खुशी और बप्पा के प्रति भक्तिभाव हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

एंटीलिया में दिखा ट्रेडिशनल अवतार

Shloka Radhika dance video
Shloka Radhika dance video( Source: Social Media)

Ambani Ganpati Visarjan के इस खास मौके पर श्लोका और राधिका का लुक भी काफी चर्चा में है। दोनों ने ही एथनिक और एलिगेंट ड्रेसेस पहनी थीं। जहां राधिका का सिंपल और ग्रेसफुल अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है, वहीं श्लोका भी अपने पारंपरिक लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। डांस करते वक्त दोनों की हंसी और मस्ती ने एंटीलिया के माहौल में चार चांद लगा दिए।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

जैसे ही यह वीडियो पैपराजी और फैन पेजों द्वारा शेयर किया गया, देखते ही देखते यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स कमेंट सेक्शन में इस क्यूट केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि यह अंबानी परिवार की सबसे बेस्ट बॉन्डिंग है, तो किसी ने राधिका और श्लोका को ‘परफेक्ट जोड़ी’ बताया। गणपति बप्पा की विदाई के इस पावन अवसर पर अंबानी परिवार का यह जश्न हर किसी के लिए एक खास ट्रीट साबित हुआ है।

Also Read: Radhika Ambani Dance Video Ganesh Chaturthi: ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर झूमीं राधिका अंबानी, एंटीलिया के गणेशोत्सव में लूट ली पूरी महफ़िल

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।