Pritvi Shaw And Akriti Agarwal Breakup: पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल का हुआ ब्रेकअप, सगाई के 6 महीने बाद दोनों ने लिया अलग होने का फैसला

Summary :

सगाई के 6 महीने बाद ब्रेकअप: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल ने सगाई के महज छह महीने बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। आकृति ने की पुष्टि: आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि भविष्य के अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों के कारण उन्होंने यह मुश्किल फैसला लिया है। प्राइवेसी की अपील: आकृति ने फैंस और मीडिया से अनुरोध किया है कि इस कठिन समय में अफवाहें फैलाने से बचें और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।

इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया में अपना नया नाम बनाने वाली एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल के रिश्तों को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल सगाई के महज 6 महीने के अंदर ही इस पॉपुलर जोड़ी ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। आकृति अग्रवाल ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर के अपने ब्रेकअप की ऑफिशियल पुष्टि कर दी है और इसी के साथ उन्होंने अपना दर्द भी बयां किया है।

Pritvi Shaw And Akriti Agarwal Breakup: आकृति अग्रवाल ने पोस्ट में बयां किया दर्द

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AKRITI AGARWAL (@akritiagarwal7)

पिछले काफी समय से दोनों के अलग होने को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे, जिन पर अब आकृति ने विराम लगा दिया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल बयान में लिखा कि, “भारी मन के साथ मैं यह शेयर करना चाहती हूं कि मेरे मंगेतर और मैंने अलग होने का फैसला किया है, क्योंकि हमारे रास्ते, आने वाले समय के टारगेट्स और सिचुएशन्स सब बिल्कुल अलग हैं।”

आपसी सहमति से लिया गया फैसला

Prithvi Shaw And Akriti Agarwal Breakup
Prithvi Shaw And Akriti Agarwal Breakup (Source: Google)

आकृति ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे लिखा कि, “भले ही हम एक-दूसरे से बहुत प्यार और केयर करते हैं, लेकिन हमने यह एक्सेप्ट कर लिया है कि हमारी जिम्मेदारियां और मौजूदा सिचुएशन्स बिल्कुल अलग-अलग हैं। अब हमने आपसी सहमति से अलग होने का यह कदम उठाया है। मैं हम दोनों के जीवन में शांति, खुशी और बेहतरीन भविष्य की कामना करती हूं और हम दोनों अब आगे बढ़ चुके हैं।”

अपने नोट के आखिर में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, “मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि इस मुश्किल समय में अफवाहें फैलाने की बजाय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। हमारे इस फैसले के पीछे किसी भी तरह की मनगढ़ंत बातें न बनाई जाएं। हमारे स्पेस का सम्मान करने और हमें समझने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।”

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल का करियर

Akriti Agarwal And prithvi Shaw Career
Akriti Agarwal And prithvi Shaw Career (Source: Google)

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने इसी साल 8 मार्च, 2026 को सगाई की थी, जिसके बाद से ही फैंस उन्हें एक बेहतरीन जोड़ी के रूप में देखने लगे थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके रिश्तों में खटास की खबरें लगातार सामने आ रही थीं।

हालांकि अगर इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में सिर्फ 18 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन खराब फॉर्म और फिटनेस के चलते वह टीम से बाहर चल रहे हैं और फिलहाल आईपीएल में खेलने के लिए भी स्ट्रगल कर रहे हैं। वहीं, आकृति अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में की थी और साल 2026 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘त्रिमुखा’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

Read More: India Afghanistan 3rd T-20I: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं 3 बड़े बदलाव

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।