Radhika Apte शादी के 12 साल बाद हुईं प्रेग्नेंट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

Summary :

राधिका आप्टे ने फैंस को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज दिखाकर खुशखबरी दे दी है. राधिका मां बनने वाली हैं और उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं.

राधिका आप्टे ने अपनी नई फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ के प्रीमियर पर पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है, जिसकी वजह से वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर कदम रखते ही सभी को चौंका दिया। राधिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। राधिका आप्टे ने 2012 में ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर के साथ शादी की और ये खूबसूरत कपल शादी के 12 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। गुरुवार, 17 अक्टूबर को, एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में अपना बेबी बंप दिखाया।

राधिका आप्टे ने दी खुशखबरी

राधिका आप्टे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहने देखा जा सकता है। वहीं BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में सबसे ज्यादा लोगों का जिस चीज ने ध्यान खींचा, वह उनका बेबी बंप था। राधिका आप्टे को पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा गया है। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर नहीं की थी। तस्वीरें पोस्ट होते ही फैंस ने तुरंत उन्हें बधाई देना शुरू कर दी। एक फैन ने लिखा, ‘हे भगवान!!! आप प्रेग्नेंट हैं, बधाई हो!’ दूसरे ने लिखा, ‘आह! प्रीमियर और आपकी प्रेग्नेंसी के लिए बधाई! आप रेड कार्पेट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बहुत सुंदर लग रही हैं!’

राधिका ने पहली बार फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

राधिका और टेलर की मुलाकात लंदन में हुई थी जहां वह कंटेंपरेरी डांस सिखाने के लिए गई थी। इसी दौरन दोनों पास आए और एक-दूसरे को डेट करने के कुछ सालों बाद 2012 को शादी के बंधन में बंध गए। राधिका और बेनेडिक्ट ने नॉर्थ इंग्लैंड में इंटीमेट वेडिंग की थी। अब कपल शादी के 12 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। राधिका हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखती हैं। रेड कार्पेट पर अपना बेबी बंप दिखाने के बाद से एक्ट्रेस फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच, काम की बात करें तो राधिका दो अंग्रेजी फिल्मों, ‘सिस्टर मिडनाइट’ और ‘लास्ट डेज’ की रिलीज के लिए तैयार हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।