बॉलीवुड सितारे लगातार अपनी दिवाली की फोटोज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक नाम आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का भी जुड़ गया है। कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज फैंस के साथ साझा की हैं।
इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर परिवार के साथ दिवाली की पूजा करते नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है।
पूजा के बाद राहा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ आरती की थाली थामे नजर आईं, दिवाली के मौके पर आलिया रणबीर और राहा तीनों ने मैचिंग कपड़े पहने थे।
दिवाली की पूजा के दौरान राहा अपने पापा रणबीर कपूर की गोदी में बैठी नजर आईं, तस्वीर में राहा बड़ा ही क्यूट सा फेस बनाए दिख रही हैं।
नीतू कपूर के घर की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस लगातार आलिया भट्ट के लुक की तारीफ कर रहे हैं।
आलिया भट्ट ने दिवाली के मौके पर अपनी मां सोनी राजदान के साथ खूब पोज दिए। तस्वीरों में मां बेटी की ये जोड़ी काफी खुश नजर आ रही है।
बता दें रणबीर कपूर के परिवार ने 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई थी। इस दौरान रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के साथ नीतू कपूर के घर पहुंचे थे।
आलिया भट्ट ने ससुराल में दिवाली के मौके पर खूब पोज दिए, इस तस्वीर में आलिया भट्ट गोल्डन कलर में रंगी नजर आ रही हैं।
दिवाली के दिन आलिया भट्ट ने अपनी ससुराल में एक प्यारी सी रंगोली भी बनाई है, आलिया भट्ट ने अपनी रंगोली की तस्वीर फैंस के साथ साझा की है।


Download Android App
Download iOS App












