राहुल बोस को महज 2 केले खाने पर होटल वालों को चुकानी पड़ी भारी रकम,बना दिया इतने का बिल

Summary :

एक दर्जन केले ज्यादा से ज्यादा कितने के आते हैं 50 से 70 रुपए के ना। चलिए आप मान लीजिए केले नहीं भी मिल पा रहे तो हद मार के 100 रुपए तक मिल ही जाएंगे

एक दर्जन केले ज्यादा से ज्यादा कितने के आते हैं 50 से 70 रुपए के ना। चलिए आप मान लीजिए केले नहीं भी मिल पा रहे तो हद मार के 100 रुपए तक मिल ही जाएंगे और आप तब भी उन 100 रुपए दर्जन वाले केलों को उदास होकर खरीद ही लेंगे। 
ऐसे ही केले की बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए एक्टर राहुल बोस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर ने बताया कि वो एक होटल में गए। जहां पर उन्होंने सिर्फ 2 ही केले मंगवाए थे। लेकिन जब उन्होंने उन दो केलों का बिल देखा तो वह हैरान रह गए। 

पहले देखिए वीडियो…

एक्टर राहुल बोस ने ये वीडियो बीते दिन यानि 22जुलाई को ट्विटर पर शेयर किया है। एक्टर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा,आपको भरोसा करने के लिए यह देखना होगा। कौन कहता है कि फल आपके लिए नुकसानदायक नहीं हैं? इसके साथ ही राहुल ने जेडब्ल्यू मैरिएट चंडीगढ़ को टैग किया है। 

ऐसा क्या है इस वीडियो में

राहुल बोस इस वीडियो में बता रहे हैं कि मैं चंडीगढ़ में शूट कर रहा हूं। यह जेडबल्यू मैरिएट होटल का एक बेहद खूबसूरत स्वीट है। उन्होंने आगे बताया कि जिम वर्कआउट के बाद मैंने दो केले मंगवाए थे,जो मुझे दिए भी गए। लेकिन एक बार जरा आप भी नजर मार लीजिए दो केलों के इस बेहद सस्ते बिल पर। 

लोगों ने इस वीडियो पर दी अपनी कुछ इस तरह की प्रतिक्रियाएं….

बता दें कि ये खबर लिखे जाने तक राहुल बोस के इस वीडियो को 11 हजार से भी ज्यादा लोग व्यूज कर चुके हैं। वहीं 137 री-ट्वीट और 411 लाइक्स भी मिल चुके हैं। 

Desk Team