बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय कुछ दिनों से अपनी बिगड़ी तबीयत को लेकर सुर्खियों में है। कुछ दिनों पहले खबर आई की अचानक राहुल रॉय की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद ये खुलासा हुआ की उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। ये कहना गलत नहीं होगा की राहुल मौत को छू कर वापस आए हैं। अब राहुल पहले से बेहतर तो है लेकिन पहले जैसे नहीं है। उन्हें अब बात करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
खबरों के मुताबिक उनकी स्पीच थैरेपी भी चल रही है। राहुल ख़ुद भी अब अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज़ लगातार शेयर कर रहे हैं। इन फोटोज़ में राहुल काफी दुबले और थके हुए लग रहे हैं। जाहिर हैं, सर्जरी के बाद राहुल के चेहरे और शरीर में बदलाव आना लाज़मी है।
इसके अलावा एक्टर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बोलते वक्त राहुल की ज़ुबान भी लड़खड़ा रही है। हालांकि ग़ौर से सुना जाए तो राहुल जो बोल रहे हैं वो साफ समझ आ रहा है। इन वीडियो और फोटोज से ये तो साफ़ हो गया की इस मुश्किल वक़्त में उनका परिवार उनके साथ खड़ा है, जिसकी वजह से राहुल के चेहरे पर एक अलग ही ख़ुशी है।


Download Android App
Download iOS App





