Rahul Vaidya और Disha Parmar लेकर आ रहे हैं अपनी ‘Prem Kahani’, लिप-लॉक करते हुए फोटो की शेयर

Summary :

बिग बॉस फेंस सिंगर राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। सोशल मीडिया पर दोनों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इस बीच दोनों ने अपने लिप लॉक का एक फोटो इंटरनेट पर शेयर किया है।

सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार टीवी की दुनिया के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं। राहुल और दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंटरनेट पर दिशा और राहुल एक फोटो जमकर वायरल हो रो रही है जिसमें दोनों लिप-लॉक करते दिख रहे हैं।
दरअसल, दिशा परमार और राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में राहुल और दिशा को लिप लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की कैमेस्ट्री भी देखने लायक है। इस फोटो को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘आइए आपको सुनाते हैं एक प्यारी सी ‘प्रेम कहानी’ 23 मार्च जल्द ही मेरे यूट्यूब चैनल पर दिखेगी।’
 इस म्यूजिक वीडियो के लिए दिशा परमार और राहुल वैद्य के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। उनकी पोस्ट पर कपल के सेलेब्स फ्रेंड्स ने कॉमेंट कर अपने प्रतिक्रिया दी है। वहीं, उनकी पोस्ट पर फैंस भी जमकर अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है राहुल और दिशा की पोस्ट पर अक्सर ही फैंस इसी तरह अपना प्यार लुटाते हैं।
ये जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी है जिनके बारे में जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। कपल भी सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहनों वालों से जुड़े रहते हैं और उनके साथ अपनी हर अपडेट शेयर करते हैं। राहुल और दिशा की रियल लाइफ जोड़ी को म्यूजिक वीडियो में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं।
बता दें कि राहुल वैद्य आखिरी बार टीवी के बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आए थे। वहीं दिशा परमार टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में भी नजर आई थीं। इस सीरियल में उनके साथ टीवी की दुनिया के मोस्ट फेमस एक्टर नकुल मेहता लीड रोल में थे। दिशा और नकुल को राम और प्रिया के किरदारों में दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Desk Team