टीवी जगत का मशहूर चेहरा राहुल वैद्य और अभिनव शुक्ला बिग बॉस 14 के घर में साथ रह चुकें हैं। जिसके बाद एक बार फिर इन दोनों स्टार को खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में साथ देखा जा रहा है। वैसे खबर यह भी है खतरों के खिलाड़ी शो के जरिये ही राहुल वैद्य और अभिनव शुक्ला के रिश्ते पहले से बेहतर हुए हैं। जी हां राहुल के हालिया इंटरव्यू में इस बात को लेकर खुलासा किया गया है। राहुल ने कहा,’खतरों के खिलाड़ी में साथ काम करने के बाद मेरे और अभिनव के रिश्ते पहले से सुधरे हैं। अब हम दोनों एक दूसरे का हाल चाल पूछ लेते हैं, लेकिन बस इतना ही।

दरअसल, बिग बॉस 14′ में अभिनव शुक्ला और राहुल वैद्य अक्सर दोनों लड़ाई- झगड़ा करते हुए दिखाई देते थे। राहुल ने अपने इंटरव्यू में बताया, बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ अलग-अलग तरह का शोज हैं। ‘बिग बॉस’ शो के समय मैं और अभिनव अलग तरीके से अपना गेम खेल रहे थे। वहीं ‘खतरों के खिलाड़ी शो’, ‘बिग बॉस’ से काफी ज्यादा अलग है। यह स्टंट बेस्ड शो है और इसमें हर कंटेस्टेंट्स को अपनी क्षमता दिखाते हुए शो खेलना है। तो इसमें लड़ाई करने का कोई मतलब नहीं।

आगे राहुल ने कहा, शो के दौरान मैं और अभिनव काफी अच्छे से एक-दूसरे के साथ रहें। शुरु-शुरू में शो में हमारे बीच कोई बातचीत नहीं थी, लेकिन अब हम दोनों के बीच में हाय-हैलो होने लगी है। मैं यह नहीं कहूंगा कि हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं, लेकिन हम एक-दूसरे के अच्छे पार्टनर जरुर बन गए हैं।

बता दें, ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में पूरी हो गई है। शूटिंग पूरा करके अब सभी कंटेस्टेंट्स भारत लौट आए हैं। शो के कर्ता-धर्ता रोहित शेट्टी अपने दमदार अंदाज के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वहीं फैंस को इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, टीवी रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ अगले महीने में जुलाई महीने में प्रसारित होना शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी शो की डेट को नहीं बताया गया है।


Download Android App
Download iOS App



