Raj Nidimoru ने Samantha Ruth Prabhu को वेडिंग डे पर दिया ये खास गिफ्ट, तोहफा देख हैरान रह गयी एक्ट्रेस

Summary :

Raj Nidimoru-Samantha Wedding: सामंथा रूथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर, 2025 को अपनी शादी कन्फर्म करके फैंस को सरप्राइज दिया। कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर के अंदर लिंग भैरवी मंदिर में एक छोटी सी सेरेमनी में दोनों की शादी हुई। हालांकि कपल ने कई बातें छिपाकर रखी हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज ने सामंथा को अपनी शादी में एक महंगा गिफ्ट दिया। इतना ही नहीं, कपल इस डेस्टिनेशन पर एक दिन के हनीमून के लिए भी गए थे। Raj Nidimoru-Samantha Wedding: Samantha Ruth Prabhu को वेडिंग डे पर दिया ये खास गिफ्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू…

Raj Nidimoru-Samantha Wedding: सामंथा रूथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर, 2025 को अपनी शादी कन्फर्म करके फैंस को सरप्राइज दिया। कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर के अंदर लिंग भैरवी मंदिर में एक छोटी सी सेरेमनी में दोनों की शादी हुई। हालांकि कपल ने कई बातें छिपाकर रखी हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज ने सामंथा को अपनी शादी में एक महंगा गिफ्ट दिया। इतना ही नहीं, कपल इस डेस्टिनेशन पर एक दिन के हनीमून के लिए भी गए थे।

Raj Nidimoru-Samantha Wedding: Samantha Ruth Prabhu को वेडिंग डे पर दिया ये खास गिफ्ट

Raj Nidimoru-Samantha Wedding
Raj Nidimoru-Samantha Wedding ( Source: Social Media)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू ने 1 दिसंबर को पॉपुलर फिल्ममेकर राज निदिमोरू से शादी कर ली है। कपल ने इंटीमेट वेडिंग की है, जिसमें महज 30 मेहमान ही शामिल हुए थे। शादी के दिन राज निदिमोरू ने सामंथा को बतौर वेडिंग गिफ्ट एक लग्जरी बंगला दिया है। इससे पहले एक्ट्रेस की डेढ़ करोड़ की डायमंड रिंग भी चर्चा में है। एशिया नेट की रिपोर्ट के अनुसार, राज निदिमोरू ने सामंथा के लिए हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक लग्जरी बंगला लिया है। शादी के दिन उन्होंने उस बंगले की चाबियां एक्ट्रेस को वेडिंग गिफ्ट के रूप में दी हैं।

Samantha Ruth Prabhu की वेडिंग

Raj Nidimoru-Samantha Wedding ( Source: Social Media)
Raj Nidimoru-Samantha Wedding ( Source: Social Media)

यह कोई क्लासिक सॉलिटेयर या सेफ डिजाइन नहीं है, यह एक रेयर कलेक्टर पीस है जो डायमंड्स से बना एक नया चैप्टर जैसा लगता है। एक्सपर्ट और कंटेंट क्रिएटर प्रियांशु गोयल ने अपनी इंस्टाग्राम रील में बताया कि रिंग के फ्रेम को एक-एक करके देखने के बाद ये जाहिर हो रहा है कि इसके बीच में लगभग 2 कैरेट का एक लोजेंज पोर्ट्रेट कट डायमंड है और इसके चारों ओर पंखुड़ियों जैसे आकार के 8 कस्टम पोर्ट्रेट कट डायमंड्स हैं। यह उनके हाथ पर आसानी से दिखता है लेकिन इसके पीछे की इंजीनियरिंग बहुत कॉम्प्लेक्स है। दुनिया में कुछ ही वर्कशॉप इस लेवल पर पोर्ट्रेट डायमंड्स को काटते और असेंबल करते हैं।

भले ही एक नजर में उनकी अंगूठी प्लास्टिक की लगे या कोई अटपटा डिजाइन लगे, लेकिन असल में ये बेहद कीमती है। इस रिंग की कीमत आसानी से लगभग ₹1.5 करोड़ हो सकती है। ये रिंग एक फुल स्टेटमेंट पीस। बोल्ड, मॉडर्न, इमोशनल और ऐसा कुछ भी नहीं जो अब तक किसी सेलिब्रिटी ने पहना हो। राज की एक खूबसूरत पसंद और Samantha Ruth Prabhu की टाइमलेस और निडर एनर्जी के लिए एक परफेक्ट मैच है। कई लोगों ने इस वेडिंग रिंग को देखने के बाद यही कहा कि ये ऐश्वर्या राय की वेडिंग रिंग से भी ज्यादा यूनिक है।

Raj Nidimoru-Samantha Wedding

Raj Nidimoru-Samantha Wedding ( Source: Social Media)
Raj Nidimoru-Samantha Wedding ( Source: Social Media)

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सोमवार को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और फैमिली मैन 3 के डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ विवाह किया, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

Also Read: Samantha Ruth Prabhu की वेडिंग रिंग की कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश, जानिए इस अंगूठी की ख़ासियत?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।