Rajat Dalal ने SHOOTING के बीच झेली 1 भयानक INJURY! पूरा SHOW खत्म करके करवाई SURGERY

Summary :

Rajat Dalal Surgery Update: रियलिटी शो The 50 इन दिनों काफी चर्चा में है। लेकिन इस बार शो किसी विवाद या टास्क की वजह से नहीं बल्कि कंटेस्टेंट Rajat Dalal की चोट को लेकर सुर्खियों में है। जानकारी के मुताबिक शो की शूटिंग के दौरान रजत दलाल को गंभीर चोट लग गई थी। बताया जा रहा है कि एक टास्क के दौरान उनके हाथ की कॉर्ड में फटाव आ गया था, जिससे उन्हें काफी दर्द और परेशानी हो रही थी। Rajat Dalal Surgery Update: टास्क के दौरान लगी गंभीर चोट, फिर भी नहीं छोड़ा शो रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआत में…

Rajat Dalal Surgery Update: रियलिटी शो The 50 इन दिनों काफी चर्चा में है। लेकिन इस बार शो किसी विवाद या टास्क की वजह से नहीं बल्कि कंटेस्टेंट Rajat Dalal की चोट को लेकर सुर्खियों में है। जानकारी के मुताबिक शो की शूटिंग के दौरान रजत दलाल को गंभीर चोट लग गई थी। बताया जा रहा है कि एक टास्क के दौरान उनके हाथ की कॉर्ड में फटाव आ गया था, जिससे उन्हें काफी दर्द और परेशानी हो रही थी।

Rajat Dalal Surgery Update: टास्क के दौरान लगी गंभीर चोट, फिर भी नहीं छोड़ा शो

Rajat Dalal
Rajat Dalal Surgery Update ( Source : Social Media)

रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआत में यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही थी, लेकिन मेडिकल जांच के बाद पता चला कि टेंडन में करीब तीन सेंटीमीटर तक का नुकसान हो चुका है। डॉक्टरों ने तुरंत आराम और सर्जरी की सलाह दी थी। हालांकि इसके बावजूद रजत ने शो छोड़ने का फैसला नहीं किया और शूटिंग जारी रखी।

इस दौरान कई बार उन्हें दर्द भी महसूस हुआ, लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को देखते हुए बाकी एपिसोड्स की शूटिंग पूरी करने का फैसला किया। यही वजह है कि अब सोशल मीडिया पर लोग उनकी हिम्मत और डेडिकेशन  की तारीफ कर रहे हैं।

Reality Show Drama खत्म होते ही करानी पड़ी सर्जरी, अस्पताल से शेयर की तस्वीर

Rajat Dalal
Reality Show Drama Source : Social Media)

जब शो की शूटिंग पूरी हो गई, तब जाकर राजत दलाल ने अपनी सर्जरी कराने का फैसला किया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया। सर्जरी के बाद रजत ने अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया।

तस्वीर के साथ उन्होंने एक इंस्पिरेशनल मैसेज भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि इंसान गिरकर ही उठना सीखता है। यह पोस्ट सामने आने के बाद उनके फैंस और दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के दौरान लगातार फिजिकल एक्टिविटी और टास्क करने की वजह से उनकी चोट थोड़ी और बढ़ गई थी। यही कारण था कि शूटिंग खत्म होते ही डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने का फैसला लिया। फिलहाल सर्जरी सफल बताई जा रही है और राजत की हालत पहले से बेहतर है।

The 50 Injury News: फैंस कर रहे हैं हिम्मत की तारीफ, सोशल मीडिया पर मिल रहा सपोर्ट

Rajat Dalal
The 50 Injury News ( Source : Social Media)

रजत दलाल की चोट और सर्जरी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। कई फैंस का कहना है कि इतनी गंभीर चोट के बावजूद शो को पूरा करना उनकी मजबूत विलपॉवरको दिखाता है। लोगों का मानना है कि हर किसी के लिए ऐसा करना आसान नहीं होता।

हालांकि कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि सेहत सबसे ज्यादा जरूरी होती है और उन्हें तुरंत इलाज कराना चाहिए था। लेकिन ज्यादातर लोग उनकी हिम्मत और डेडिकेशन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

रियलिटी शो The 50 में कई फिजिकल और मेंटल टास्क होते हैं, जिनमें पार्टिसिपेंट्स को अपनी ताकत और रणनीति दोनों का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में राजत दलाल का दर्द के बावजूद लगातार टास्क करना दर्शकों को काफी अफ्फेक्ट कर रहा है। अब फैंस को इंतजार है कि रजत दलाल जल्द ठीक होकर फिर से अपने काम में वापसी करें। फिलहाल उनकी सर्जरी सफल बताई जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

Read More: Khushi Mukherjee की 1 Crying Video हुई Viral- कहा ‘Criminal लोग पीछा कर रहे थे!

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।