Rajesh Sharma Health Update: अभिनेता राजेश शर्मा की हालत नाजुक, कीड़े के काटने के बाद अभी भी ‘खतरे से बाहर’ नहीं, डॉक्टरों ने दी बड़ी अपडेट!

Rajesh Sharma Health Update

‘एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा को लेकर एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। हैदराबाद में साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक जहरीले कीड़े के काटने से उनकी तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई।

कोलकाता के अस्पताल में इलाज जारी

 Rajesh Sharma medical condition
Rajesh Sharma medical condition( Source: Social Media)

कीड़े के काटने के बाद राजेश शर्मा को तुरंत इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और मेडिकल टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है।

फिल्म के एक सीक्वेंस के लिए जंगल वाले इलाके में शूटिंग चल रही थी, इसी दौरान अचानक उन्हें एक जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालांकि, शुरुआत में राजेश शर्मा को इस बात का अहसास नहीं हुआ कि मामला इतना गंभीर हो सकता है। वह बिना समय गंवाए अपनी एक अन्य फिल्म के प्रोजेक्ट के सिलसिले में कोलकाता रवाना हो गए।

कोलकाता पहुंचने के कुछ दिनों बाद इंफेक्शन बढ़ने के कारण उनकी तबीयत अचानक काफी ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें तुरंत कोलकाता के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। स्थिति नाजुक होने के कारण फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में रखा है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उनकी सुरक्षा और फिल्म सेट पर व्यवस्था को लेकर अब सिने एसोसिएशंस ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

AICWA ने की जांच की मांग

AICWA investigation
AICWA investigation( Source: Social Media)

इस घटना के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच चिंता की लहर है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी से गुहार लगाई है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि फिल्म के सेट पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर तुरंत जांच के आदेश दिए जाएं, ताकि यह साफ हो सके कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर: राजेश शर्मा

Rajesh Sharma treatment
Rajesh Sharma treatment( Source: Social Media)

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह साल 1996 से लगातार एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं और अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।राजेश शर्मा ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम फिल्म ‘माचिस’ से रखा था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिनमें शामिल हैं: परिणीता, तनु वेड्स मनु,बजरंगी भाईजान,भूत बंगला

OTT पर भी जलवा

Rajesh Sharma treatment( Source: Social Media)
Rajesh Sharma treatment( Source: Social Media)

सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने के बाद, हाल ही में उन्हें मशहूर वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में भी एक बेहद दिलचस्प किरदार निभाते हुए देखा गया है।

Also Read: 29 साल बाद टूटा Waseem Abbas और Saba Hameed का रिश्ता, एक्टर ने खुद किया तलाक का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।