Har Ghar Tiranga अभियान में भाग लेते हुए सुपरस्टार रजनीकांत ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, लोगो से की ये अपील

Summary :

पीएम मोदी द्वारा शुरु किए गए इस अभियान में हर कोई बढ़चढ़ कर भाग ले रहा है। बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार भी कैंपन में भाग लेते दिखाई दे रहे है। इसी क्रम में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी इस कैंपन में ना सिर्फ भाग लिए बल्कि लोगों से भी आग्रह करते हुए दिखाई दिए।

भारत आजादी की 75वें साल का
जश्न मना रहा है। हर किसी के सोशल मीडिया डीपी में, घरों पर तिरंगा देखा जा सकता
है। हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा में नजर आ रहा है।
आजादी के इस अमृत महोत्सव के मौके पर भारत सरकार ने हर घर
तिरंगा कैंपेन की शुरुआत की है। पीएम मोदी द्वारा शुरु किए गए इस अभियान में हर
कोई बढ़चढ़ कर भाग ले रहा है। बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार भी कैंपन में भाग लेते
दिखाई दे रहे है।
इसी क्रम में
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी इस कैंपन में ना सिर्फ भाग लिए बल्कि लोगों से भी
आग्रह करते हुए दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर
शेयर की इमोशनल पोस्ट-

Superstar Rajinikanth Discharged from Hospital After Minor Surgery

रजनीकांत नेसोशल
मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर लोगों से स्वतंत्रता
सेनानियों
, शहीदों और नेताओं का
सम्मान और उन्हें सलाम करने का आग्रह करते हुए कहा कि लोगों को 75वें स्वतंत्रता दिवस
को गर्व के साथ मनाना चाहिए। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है
, ‘यह भारत की आजादी का 75वां साल है..हमारी
मातृभूमि। सम्मान की निशानी के रूप में
, और हमारी एकता की अभिव्यक्ति के रूप में.. उन सभी लाखों लोगों के लिए
जिन्होंने अनकहे संघर्षों और दुखों का सामना किया… दर्द और अपमान सहा।

रजनीकांत ने आगे
पोस्ट में लिखा कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों
, शहीदों और नेताओं के लिए
आइए हम उनका सम्मान और कृतज्ञता के साथ सलाम करें। जाति
, धर्म और राजनीति से परे .. आइए हम अपने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को अपनी अगली
पीढ़ी के बच्चों और युवाओं को गर्व करने के लिए दें। आइए हम महान भारतीय 75 वें
स्वतंत्रता दिवस को गर्व के साथ मनाएं। हमारे राष्ट्रीय ध्वज को हर जगह फहराने दें
क्योंकि हम उन्हें सलाम करते हैं। जय हिन्द।
‘

Rajinikanth requests fans to fly Indian flag outside their homes on  Independence Day in new video | Entertainment News,The Indian Express

बता दें कि पीएम
मोदी ने लोगों से अपील की थी कि इस बार आजादी के महोत्सव को जन आंदोलन में बदल
देते है। उन्होंने लोगों से अपने घरों में 13 से 15 अगस्त राष्ट्रीय ध्वज फहराए और
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा पर तिरंगे की प्रोफाइल फोटो लगाने की अपील भी
की।

Desk Team