रजनीकांत को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Summary :

रजनीकांत को एक बड़ा अवॉर्ड मिलने वाला है। यह घोषणा इंफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है। साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के इतिहास के महान एक्टर्स में से एक रजनीकांत को दिया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार का सम्मान पाने वाले एक्टर रजनीकांत को बधाई दी है।

साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है। अभी खबर आई है कि रजनीकांत को एक बड़ा अवॉर्ड मिलने वाला है। यह घोषणा इंफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है। जावड़ेकर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस बारे में पोस्ट किया है साथ ही जूरी को धन्यवाद भी दिया। 
प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर रजनीकांत की तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के इतिहास के महान एक्टर्स में से एक रजनीकांत को दिया जा रहा है। बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर उनका योगदान आइकॉनिक रहा है। जूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन और बिस्वजीत चटर्जी को धन्यवाद  करता हूँ।”

इसके बाद प्रकाश ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, “मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादासाहेब फ़ाल्के अवॉर्ड रजनीकांत को मिला है। 5 सदस्यों की जूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन और बिस्वजीत चटर्जी ने एकमत से इसकी सिफारिश की है।” 

वही, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार का सम्मान पाने वाले एक्टर रजनीकांत को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘कई पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे, एक ऐसे शख्स जो कई तरह की भूमिकाएं निभा सकते हैं और लोकप्रिय हैं… वो शख्स रजनीकांत आपके लिए। यह बेहद खुशी की बात है कि ‘थलाइवा’ को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई।”

बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद से ही रजनीकांत के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। अब #DadasahebPhalkeAward ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे है और सभी लोग एक्टर को बधाई देने में लगे हुए है। 

Desk Team