10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवम्बर यानि आज सात फेरे लेने जा रहे हैं। खबर है कि यह जोड़ा चंडीगढ़ के एक आलीशान होटल में शादी करेगा। इस बीच शादी से पहले दोनों की वेडिंग इनविटेशन कार्ड धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। नीले कलर के इस शादी के कार्ड में लिखा है राव परिवार और पॉल परिवार आपको पत्रलेखा (अजीत पॉल और पापरी पॉल की बेटी) और राजकुमार (कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव के बेटे) की शादी में 15 नंवबर 2021 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में शादी के लिए आमंत्रित करते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, राजकुमार और पत्रलेखा जिस होटल में शादी करने जा रहे हैं वह काफी लग्जरी है। तो क्या है इसकी होटल की खासियत और इस होटल में ठहरने का किराया कितना है चलिए आपको बताते हैं सबकुछ…

चंडीगढ़ शहर के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट’ में बाहर से देखने पर यह होटल किसी महल सा नजर आता है। इस आलीशान होटल में चारों तरफ कमरे हैं जिसकी अलग-अलग कीमत है।

वैसे राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई इसी लग्जरी होटल में हुई थी, जिसकी कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस होटल में कोहिनूर विला भी उपलब्ध है जहां एक रात रुकने का किराया लगभग 6 लाख रुपये है।

बता दें, शनिवार को राजकुमार और पत्रलेखा की सगाई का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह पत्रलेखा को अपने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है एक्टर जब पत्रलेखा से पूछते हैं- क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इस पर पत्रलेखा घुटनों पर बैठ जाती हैं और कहती हैं- हां मैं करूंगी।


Download Android App
Download iOS App



