Bigg Boss 15 से बाहर हुई शमिता शेट्टी, इस वजह से छोड़ना पड़ा घर मां सुनंदा ने किया खुलासा

Summary :

एक ओर जहां राकेश बापट अपनी सेहत के चलते ‘बिग बॉस 15’ से बाहर हो गए तो वहीं दूसरी तरफ खबर है कि राकेश के बाद अब शमिता शेट्टी भी सलमान के इस शो से बाहर हो गई हैं। बताया जा रहा है शमिता कुछ हेल्थ इशूज के चलते बिग बॉस के घर से बाहर आई हैं।

एक ओर जहां राकेश बापट अपनी सेहत के चलते ‘बिग बॉस 15’ से बाहर हो गए तो वहीं दूसरी तरफ खबर है कि राकेश के बाद अब शमिता शेट्टी  भी सलमान के इस शो से बाहर हो गई हैं। बताया जा रहा है शमिता कुछ हेल्थ इशूज के चलते बिग बॉस के घर से बाहर आई हैं।
गौरतलब है राकेश बापट की हाल ही में घर के अंदर तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अपने इलाज के लिए शो से बेघर होना पड़ा। हालांकि सलमान ने शमिता और अन्य घरवालों को बाद में बताया कि राकेश की सेहत में पहले से सुधार हो रहा है ओर अब वो ठीक हैं। लेकिन इसके उन्होंने शो छोड़ दिया है ताकि वह कुछ वक्त आराम कर सकें।
 राकेश के घर से बाहर जाने के बाद शमिता बुरी तरह रोने लगी थीं। इस बीच खबर यह भी सामने आ रही हैं कि शमिता भी ‘बिग बॉस 15’ से बाहर आ गई हैं। इस बात कि जानकारी खुद शमिता की मां सुनंदा शेट्टी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के कुछ जरूरी टेस्ट होने हैं और इसलिए वह बाहर हैं। वह जल्द ही बिग बॉस के घर में वापसी करेंगी।
दरअसल राकेश के बिग बॉस 15 का घर छोड़ देने के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट जारी करके बताया कि वो पांच साल पहले जिस परेशानी से जूझ रहे थे, अब उन्हें फिर से उसी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और इस समय वो बहुत दर्द में है। 

लेकिन उन्हें इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं था कि ये दर्द उनके ‘बिग बॉस 15’ से एक्जिट की वजह बन जाएगा। वैसे इस बात में कोई दोरये नहीं है कि अगर हेल्थ वजह न होती तो वह इस वक्त सबको शो में एंटरटेन कर रहे होते।
 

Desk Team