अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा आज चंडीगढ़ में हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के होने वाले हैं। बीते शनिवार को दोनों की सगाई की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद अब उनकी शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। खास बात इस वेडिंग इनविटेशन कार्ड में डेट और वेन्यू भी कन्फर्म हुआ है। वैसे सगाई की बीते वाइट थीम पार्टी की तस्वीरों के बाद अब राजकुमार और पत्रलेखा के फैंस को इस कपल की शादी के फोटोज का बेसब्री से इंतजार है।
अब सभी का लंबा इंतजार खत्म होते हुए राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा फाइनली शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दरअसल इस कपल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है।

इंडिगो कलर का कार्ड बहुत सुंदर लग रहा है। कार्ड पर शैंडेलियर्स, केले के पत्ते, कमल के फूल दिख रहे हैं जो कि वेन्यू के डेकोर का हिंट दे रहा है। उनकी शादी चंडीगढ़ के लग्जरी रिजॉर्ट ओबरॉय सुखविला में हो रही है।

बेहद करीबी लोगों को दिया निमंत्रण
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस शादी के कार्ड पर सबसे ऊपर लिखा है, राव और पॉल फैमिली आपको पत्रलेखा (अजित और पापरी पॉल की बेटी) और राजकुमार (कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव के बेटे) की शादी में इन्वाइट करती है। इसके साथ ही कार्ड पर शादी की डेट 15 नवंबर और वेन्यू का नाम सुखविलाज लिखा है।
Everyone is invited in this beautiful wedding ceremony 🥺❤️(virtually😹) of #RajkummarRao #Patralekhaa pic.twitter.com/rXGnNhRWbn
— Rajkumar Rao(Rini) (@Rajkummar_vibes) November 14, 2021
मालूम हो राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में साकिब सलीम, फराह खान, हुमा कुरैशी जैसे बॉलीवुड सितारें शामिल हुए है। वहीं 14 की रात अदिति राव हैदरी सहित कुछ और सिलेब्स की भी चंडीगढ़ रवाना होने की खबर है।

वहीं इससे पहले शनिवार को पत्रलेखा और राजकुमार राव का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें राजकुमार ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज किया था। साथ ही इस कपल का एक डांस वीडियो भी वायरल हुआ था।

बताते इस कपल की शादी के दौरान पूरे 3 दिनों तक रीति- रिवाज से सभी रस्में की जाएगी। ऐसे में शनिवार को मेहंदी सेरेमनी के बाद सोमवार को शादी होगी और फिर मंगलवार को एक पोस्ट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन होगा।


Download Android App
Download iOS App



