अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी शानदार एक्टिंग से खुद के लिए अलग फैन बेस बनाया है और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मेहनत भी करनी पड़ी है। हाल ही में राजकुमार राव नेहा धूपिया के शो नो फ़िल्टर में अपनी जिंदगी और करियर के शुरूआती दिनों के बारे में काफी बातें शेयर की।

राजकुमार राव ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान की एक झलक पाने के लिए मन्नत के बाहर इंतजार घंटों किया था। राजकुमार ने कहा वो शाहरुख़ खान को अपना आदर्श मानते है।

राजकुमार ने कहा कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे, तो वे अभिनेता को देखने के लिए 6-7 घंटे तक मन्नत-शाहरुख के निवास के बाहर खड़े थे। फिल्म अलीगढ़ के अभिनेता ने आगे कहा कि वह शाहरुख की पत्नी गौरी खान को देखकर बहुत खुश हुए, हालांकि मुंबई के महबूब स्टूडियो में शूटिंग के दौरान शाहरुख को बहुत बाद में देखने को मिला।
शाहरुख खान के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए, राजकुमार ने कहा कि वह महबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे जब उन्हें पता चला कि एसआरके भी वहां शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने एसआरके की वैन में प्रवेश किया और उन्हें पहली बार देखा।

राजकुमार ने कहा कि जब वह उनसे मिले तो शाहरुख बेहद खुश हुए थे। राजकुमार ने कहा ,’ शाहरुख बहुत शानदार है और मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। जब तक मैं जिन्दा हूं , फेरे अंदर शाहरुख़ का फैन रहेगा।

इससे पहले, खान्स के साथ तुलना करने के बारे में बात करते हुए, राजकुमार ने कहा था, “मुझे नहीं लगता कि हम मेरे और उन सुपरस्टार अभिनेताओं की तुलना कर सकते हैं। आमिर सर, शाहरुख सर और सलमान सर ने जिस तरह की फिल्में की हैं, वे कमाल की हैं।

राजकुमार राव हाल ही में मौनी रॉय के साथ मेड इन चाइना के सामने और कंगना रनौत के अपोजिट फिल्म जजमेंटल है क्या में नजर आये थे। राजकुमार जल्द जान्हवी कपूर के साथ रूह अफज़ा में नज़र आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



