Rajveer Fitness Controversy: यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया किसी ना किसी वजह से अक्सर विवादों में रहते हैं। लेकिन इन दिनों उनके चर्चा में आने की वजह एकदम अलग है, क्योंकि अस बार उनका कोई लड़ाई झगड़े का मामला नहीं बल्कि उनका एक लड़की के साथ अफेयर का मामला सामने आया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मसला।
Rajveer Fitness News: क्या है पूरा मामला?
View this post on Instagram
दरअसल कुछ दिन पहले इन्फ्लुएंसर राजवीर सिसोदिया ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक ऐसी लड़की के बारे में बात करते दिखाई दिए थे। उस वीडियो में राजवीर ने बताया था कि उस लड़की का नाम मोनिका वर्मा है, जिसे उसके घर में डोमेस्टिक वॉयलेंस का शिकारी होना पड़ता है।

उसे उसका पति बहुत मारता है, इसी के साथ जब वो अपने मां-बाप के पास जाती है तब भी उसके मां बाप उसको बचाने की बाजाय उसे मारना शुरू कर देते हैं। इसी के साथ राजवीर ने ये भी कहा था कि जल्द ही वो लड़की मरने वाली है, लेकिन वो कैसे मरेगी या उसे उसके घर में से कौन मारेगा इसके बारे में राजवीर ने कुछ नहीं बताया।
Rajveer Fitness Shared Video: राजवीर ने शेयर किया वीडियो
View this post on Instagram
हालांकि राजवीर के इस वीडियो को शेयर करने के कुछ ही दिन बाद उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया। जिसमें मोनिका वर्मा साफ दिखाई दे रही थी, जिसके मरने की बात राजवीर ने पिछली वीडियो में कही थी। लेकिन इस वीडियो में वो मोनिका जिंदा थी और वो राजवीर को धन्यवाद देती दिखाई दी। मोनिका वर्मा ने कहा कि राजवीर ने जो भी बातें अपनी पहले शेयर की हुई वीडियो में कही थी वो सब सच थीं।

उसे उसके घर में मारने पीटने की कोशिश की जाती है और वो अपने हस्बैंड से परेशान है इसी वजह से वो उससे अलग रहना चाहती है। लेकिन उसके घरवाले ऐसा नहीं होने देते और तो और उसके घरवाले खुद उसे मारते है, ताकि वो अपने पति के साथ रह सके। इसी के साथ मोनिका ने ये भी बताया कि उसने अपने पति के साथ लव मैरिज की थी, लेकिन उस वक्त उसे ये नहीं पता था कि उसका पति ऐसा निकलेगा।
Faridbad Police: फरीदाबाद पुलिस ने लिया एक्शन

अब इस पूरे मामले पर राजवीर सिसोदिया ने फरीदाबाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है और इसपर जांच करते हुए पुलिस ने एक्शन भी लिया है। लेकिन इस कहानी में अब नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। क्योंकि जैसे ही फरीदाबाद पुलिस ने लड़की के भाई और बाप को गिरफ्तार किया। वैसे ही दोनों ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया, इसी के साथ मोनिका के पापा ने ये आरोप लगाया कि राजवीर सिसोदिया ये सब बस इसलिए कर रहा है, क्योंकि उसका अफेयर उनकी बेटी के साथ लच रहा है।
Rajveer Fitness Controversy: क्या अपने ही जाल में फंस गए राजवीर?

ऐसे में अब ये मामला पूरी तरह से उलझ चुका है, क्योंकि मोनिका वर्मा के बाप और भाई ने एक फोटो भी शेयर की है। जिसमें साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि राजवीर और मोनिका वर्मा एक साथ एक-दूसरे के काफी क्लोज़ हैं। इसी वजह से अब सवालों के घेरे में राजवीर भी आ चुके हैं। अब यहां ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आगे क्या गलती मोनिका के घरवालों की निकलती है या फिर राजवीर के अफेयर के पीछे की साजिश सबके सामने आती है।
Read More: Thalapathy Vijay की Oath Ceremony में पहुंची रूमर्ड गर्लफ्रैंड तृषा कृष्णन, वायरल हुई वीडियो


Download Android App
Download iOS App




