Bigg Boss OTT की सबसे चर्चित जोड़ी रही शमिता शेट्टी और राकेश बापट शो के खत्म हो जाने के बाद भी चर्चा में बने हुए हैं। राकेश और शमिता की जोड़ी को शो के दौरान खूब पसंद किया गया। शो के दौरान दोनों ने एक दूसरे को पसंद करने की बात कुबूल की थी। जिसके बाद अब घर से बाहर आकर दोनों एक दूसरे के साथ डेट पर भी गए थे। हलांकि अब तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी नहीं कहा था। लेकिन अब लगता है कि राकेश और शमिता ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया।

दरअसल राकेश बापट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर तो ऐसी ही लगता है। इस तस्वीर में राकेश और शमिता एक दूसरे काहाथ तामे हुए हैं। तस्वीर में दोनों के केवल हाथ ही नजर आ रहे हैं। इसके साथ राकेश ने लिखा, ‘तुम और मैं…’ इसके साथ ही उन्होंने #shara का भी इस्तेमाल किया है।

वही राकेश की पूर्व पत्नी रिद्धि डोगरा ने 2019 में तलाक लिया है। दोनों सात वर्ष साथ थे। अब दोनों के बीच तलाक हो गया है। राकेश बापट ने एक इंटरव्यू में कहा है कि रिद्धि डोगरा से हुए तलाक के बाद वह दुखी हो गए थे। हालांकि बाद में अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।

राकेश बापट कहते है, ‘कोई भी रिश्ता जब खत्म होता है तब दर्द होता है। मैं भावुक व्यक्ति हूं। मुझे कभी नहीं लगा था कि हमारा तलाक होगा। मैं और रिद्धि हमेशा अपनी शादी पर काम करते थे लेकिन कुछ चीजें आप कंट्रोल नहीं कर सकते। कई बार आपको लगता है शायद अच्छा हो सकता था। मुझे आज भी बहुत दुख होता है। मुझे लगता है मुझसे गलती हो गई है या उससे गलती हो गई है।’

इस बारे में आगे बताते हुए राकेश बापट करते है, ‘बहुत सारी चीजों से गुजरते हैं। आप ऐसे विचारों से जूझते हैं क्योंकि आप इंसान हैं। इससे मुझे दुख भी हुआ था। मैं 7 वर्ष शादीशुदा था। अचानक मेरे जीवन में सब कुछ बदल गया लेकिन अब मैं ठीक हूं। हम दोनों ने इसे झेला है। हम दोनों अब अच्छे हैं।’


Download Android App
Download iOS App



