बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से जाने, जाने वाली राखी सावंत लोगो और मीडिया की पब्लिसिटी पाने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। वह आये दिन किसी न किसी हरकत से लोगो के बीच चर्चाओं का विषय बन ही जाती हैं। फिर चाहे बात उनकी लव लाइफ की हो या फिर उनकी प्रोफेशनल लाइफ की राखी कैसा न कैसे करके लोगो के बीच छा ही जाती हैं।

राखी सावंत आए दिन अपनी हरकतों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। अब कुछ लोग राखी को अटेंशन सीकर कहते हैं तो कुछ लोग उन्हें ड्रामा क्वीन। लेकिन ये तो लोगो की ही चॉइस हैं कि वह राखी को क्या कहकर बुलाये नाम चाहे जो भी हो राखी को इग्नोर कर पाना सभी के लिए बड़ा ही मुश्किल भरा काम होता है। इसी बीच राखी सावंत ने वो काम किया है जो बड़े-बड़े सितारे भी नहीं कर पाते हैं। राखी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
राखी ने बाटे 500 के नोट
राखी आये दिन अपनी अतरंगी हरकतों के चलते सभी का अटेंशन चुरा ही लेती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस की नेकी देखने को मिली है। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप भी यूजर्स की तरह कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या आपकी लौटरी लग गई है। ये सवाल इसलिए क्योंकि राखी सावंत वीडियो में गरीब बच्चों के बीच 100-200 नहीं बल्कि 500-500 के करारे नोट बांटती हुई नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर की साड़ी पहनकर एक्ट्रेस राखी बच्चों से घिरी हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में राखी की दरियादिली देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। एक्ट्रेस ने बारिश में सड़क पर घूम रहे बच्चों को 500-500 रुपये देकर कहा कि सब जाकर रेन कोट खरीद लेना। राखी सावंत के हाथ में कई सारे नोट देखे जा सकते हैं और वह हर बच्चे को एक-एक 500 का नोट देती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने हर बच्चे को खुश करके अपने पास से भेजा। इस वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स का कहना है कि बड़े-बड़े स्टार्स को उनके कुछ सीखना चाहिए।
नेटिज़ेंस दे रहे हैं टिप्पणी

आपने कई बार ऐसा देखा होगा की गरीब बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर फ़िल्मी सितारों से पैसे मांगते नज़र आते रहते हैं जिनमे से कुछ तो उनकी ये मजबूरी समझ उन्हें पैसे दे देते हैं और कुछ नहीं देते। लेकिन राखी के इस कदम ने बच्चो की काफी मदद की होगी। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का ये भी कहना है कि इस तरह से बच्चों को पैसे देना ठीक नहीं है। इससे अच्छा तो उन्हें रेन कोट खरीद कर दे दिए जाते। जाहिर सी बात है कि इन बच्चों में भला कौन ही अपने लिए रेन कोट खरीदने वाला है। बता दें, राखी सावंत की निजी जिंदगी हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है। फिर चाहे वो उनकी शादी हो या फिर पति के साथ हुआ तलाक।


Download Android App
Download iOS App



