Ranveer Singh के सपोर्ट में ऊतरी राखी सावंत, Fwice केस में फरहान अख्तर को कहा- ‘हवन करादे’

Rakhi Sawant In Support Of Ranveer Singh

Rakhi Sawant In Support Of Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और निर्देशक फरहान अख्तर के बीच फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। खबरों के मुताबिक रणवीर ने अचानक ‘डॉन 3’ फिल्म से दूरी बना ली, जिसके बाद फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद FWICE द्वारा रणवीर सिंह पर बैन लगाए जाने की चर्चा तेज हो गई।

Rakhi Sawant News: रणवीर सिंह के समर्थन में राखी सावंत

इस मामले में कई बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह के समर्थन में सामने आए हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी खुलकर रणवीर के लिए स्टेंड लिया है और फरहान अख्तर पर नाराजगी जाहिर की है। मुंबई में पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी सावंत काफी गुस्से में दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं और उनकी सफलता से लोग जलते हैं।

Rakhi Sawant Statement: राखी ने धुरंधर को लेकर क्या कहा?

Rakhi Sawant In Support Of Ranveer Singh
Rakhi Sawant In Support Of Ranveer Singh (Source: Social Media)

राखी ने कहा कि, “रणवीर सिंह की सारी फिल्में सुपरहिट जा रही हैं। चाहे वो धुरंधर 1 हो या फिर धुरंधर 2 और अभी तो धुरंधर 3 भी आ जाएगी। तो सारी फिल्में उसकी सुपरहिट हैं, इसी वजह से उसके दुश्मन ज्यादा पैदा हो गए हैं। ये तो दुनिया का दस्तूर है कि जो आगे बढ़ता है उसकी टांग खिंचकर लोग उसे गिराने की कोशिश करते हैं।”

Rakhi Sawant In Support Of Ranveer Singh: राखी ने फरहान अख्तर को पहचानने से किया मना

Rakhi Sawant In Support Of Ranveer Singh
Rakhi Sawant In Support Of Ranveer Singh (Source: Social Media)

इसके बाद पैपराजी ने पूछा कि फरहान अख्तर ने उनके ऊपर केस किया है 45 करोड़ का तो इसपर आप क्या कहना चाहेंगी? तो इसके जवाब में राखी कहती हैं कि ‘कौन फरहान अख्तर, कौन फरहान अख्तर- अच्छा वो जावेद अख्तर के बेटे। यार तुम हवन करादे हवन करादे करते रहते हो, अगर तुम्हारा हवन नहीं चला तो तुम क्यों दूसरों के हवन में आग लगा रहे हो। कही तुम्हारा ही हवन ना हो जाए, रणवीर सिंह के पीछे नहीं पड़ना वो मेरा बेस्ट फ्रेंड है और हमेशा रहेगा’।

Fwice Case On Ranveer Singh: रणवीर सिंह पर क्यों हुआ केस?

Rakhi Sawant In Support Of Ranveer Singh
Rakhi Sawant In Support Of Ranveer Singh (Source: Social Media)

इतना बोलने के बाद राखी कैमरे के आगे से चली जाती हैं। राखी के इन स्टेटमेंट से ये साफ जाहिर होता है कि वो कही नी कही फरहान अख्तर से नाराज हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2023 में फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ के लिए रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में पेश किया था। फिल्म का एक प्रोमो वीडियो भी रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह की जगह ऋतिक रोशन को लिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Read More: Elvish Yadav के साथ धर्म परिवर्तन कर के Jannat Zubair बसाएंगी घर?, अपने रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस ने दी सफाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।