Ram Charan की RC-15 का टाइटल हुआ रिवील, बर्थडे पर एक्टर का गिफ्ट देख खुशी से झूम उठे फैंस

Summary :

साउथ के फेमस एक्टर रामचरण आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर के बर्थडे पर उनकी कियारा आडवाणी के साथ अपकमिंग फिल्म का टाइटल भी रिवील कर दिया गया है। इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी देखने को मिलने वाली है।

आरआरआर एक्टर राम चरण आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी अगली फिल्म जिसे अब तक आरसी 15 कहा जा रहा था उसका टाइटल रिवील कर दिया है। इस फिल्म में राम चरण के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक एस शंकर बना रहे हैं।
आरसी-15 का टाइटल रिवील
राम चरण और कियारा आडवाणी फिल्म आरसी 15 की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट से दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। इस फिल्म के टाइटल को जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में अब फाइनली तेलुगु स्टार ने अपने बर्थडे पर टाइटल की अनाउंसमेंट कर दी है जिसने फैंस की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है।
राम चरण का ट्वीट

राम चरण ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर टाइटल रिवील वीडियो शेयर किया है। साउथ सुपरस्टार की इस मचअवेटेड फिल्म का टाइटल ‘गेम चेंजर’ रखा गया है। ये एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें राम चरण और कियारा के अलावा अंजलि, समुथिरकानी, एस जे सूर्या, श्रीकांत, सुनील जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे।
फिल्म का टाइटल ‘गेम चेंजर’
राम चरण स्टारर ‘गेम चेंजर’ के गाने और बैकग्राउंड स्कोर एस थमन तैयार कर रहे हैं। इस फिल्म राम चरण डबल रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी दूसरी बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। इससे पहले दोनों स्टार्स ने साल 2019 में आई फिल्म ‘विनय विद्या राम’ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। फिल्म इस साल के लास्ट या अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।
राम चरण के जन्मदिन का जश्न
राम चरण ने दो दिन पहले कियारा आडवाणी, निर्देशक एस शंकर और टीम के बाकि सदस्यों के साथ गेम चेंजर के सेट पर अपने जन्मदिन का जश्न मनाया था। फिल्म के एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग खत्म करने के बाद ‘गेम चेंजर’ की टीम ने राम चरण के लिए एक स्पेशल बर्थडे पार्टी रखी थी। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी।

Desk Team