कैंसर की जंग लड़ रहे मासूम फैन के लिए Ram Charan ने किया ऐसा काम, देख दिल हार बैठेंगे आप

Summary :

टॉलीवुड अभिनेता राम चरण अपनी एक्टिंग से तो हमेशा ही की लोगों का दिल जीत लेते हैं। मगर हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसी दरियादिली दिखाई जिसे देख सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है।

साउथ स्टार राम चरण अपनी फिल्म आरआरआर से दुनियाभर में पॉपुलर हो गए हैं। उनकी फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई की है और साथ ही कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। आरआरआर के बाद से राम चरण की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई है, लड़कियां ही नहीं बल्कि बच्चों के बीच भी राम चरण काफी पॉपुलर हो गए हैं।
मगर इस बार राम चरण ने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। राम चरण की एक्टिंग नहीं बल्कि उन्होंने इस बार अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत लिया है। फैंस तो अपने फेवरेट एक्टर के लिए कुछ भी करने का जज़्बा रखते हैं हालांकि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि जब स्टार अपने फैन के लिए कुछ करता है।
राम चरण अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपने विन्रम स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने काम से सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल, एक्टर ने नौ साल के छोटे से बच्चे की ख्वाहिश पूरी की। एक्टर की इस दरियादिली ने लोगों का जीत लिया है और हर कोई बस अब उनकी तारीफ कर रहा है।

बता दें कि राम चरण ने जिस बच्चे की विश पूरी की है वो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहा है। इस बच्चे का नाम रवुला मणि कुशल है जिसका इलाज स्पर्श हॉस्पाइस हॉस्पिटल में चल रहा है। बच्चे की इच्छा थी कि वो राम चरण से मिले और उनके साथ कुछ टाइम स्पेंड करे। ऐसे में हॉस्पिटल की डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने बच्चे का सपना पूरा किया और साउथ सुपरस्टार राम चरण से बच्चे की मुलाकात करवाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों में राम चरण अपने नन्हें फैन रावुला मणि कुशल के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राम चरण ने बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया और उसे अपनी तरफ से एक गिफ्ट भी दिया। इस दौरान एक्टर ने बच्चे से काफी सारी बातें की और उसके जीवन में आशा की भावना पैदा की, जिससे बच्चे को कैंसर की जंग लड़ने की हिम्मत मिली।
एक्टर ने ना सिर्फ अपने अपने फैन  की विश पूरी करके ना सिर्फ उस मासूम के फेस पर स्माइल ला दी, बल्कि एक्टर के इस कदम ने हर किसी दिल छू लिया। बता दें कि ‘मेक ए विश फाउंडेशन’ ने डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी की हेल्प से बच्चे की सुपरस्टार से मिलने की ख्वाहिश को पूरा किया हैं।

Desk Team