Smriti Irani मुद्दे पर Ram Kapoor ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास, कहा: “मेरा क्या मतलब…”

Summary :

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राम कपूर इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में वेट लॉस कर सभी को चौंका दिया है। लेकिन इसी बीच उनका एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पुरानी को-स्टार स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को लेकर टिप्पणी की थी। इस बयान के चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। वहीं अब इस पूरे विवाद पर राम कपूर ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स की क्लास लगाई है। स्मृति ईरानी पर मचा बवाल दरअसल, राम कपूर (Ram Kapoor) ने एक इंटरव्यू के…

ram kapoor

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राम कपूर इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में वेट लॉस कर सभी को चौंका दिया है। लेकिन इसी बीच उनका एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पुरानी को-स्टार स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को लेकर टिप्पणी की थी। इस बयान के चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। वहीं अब इस पूरे विवाद पर राम कपूर ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स की क्लास लगाई है।

स्मृति ईरानी पर मचा बवाल

दरअसल, राम कपूर (Ram Kapoor) ने एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की तारीफ की थी, लेकिन उनके शब्दों की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग के आरोपों का सामना करना पड़ा। राम ने कहा था कि स्मृति ने अपने वजन के बावजूद मुझसे भी ज्यादा सफलता हासिल की। उनके अनुसार, स्मृति ने “इतना वजन लेकर” अपनी भूमिका को बखूबी निभाया और वे एक प्रेरणा हैं।

ram kapoor

“यह तारीफ नहीं, बल्कि अपमान”

राम कपूर (Ram Kapoor) ने कहा था, “वह एक महिला के रूप में मेरे साइज की थी और शायद मुझसे ज़्यादा सफल रही। जब उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शुरू किया और जब उन्होंने शो छोड़ा, तब तक वह बहुत ‘ह्यूज’ हो गई थीं। पहला साल और आखिरी साल देखिए, वह मेरी तरह ही बड़ी हो चुकी थीं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शानदार काम किया।” राम की इस टिप्पणी को कुछ लोगों ने “बैकहैंडेड कॉम्प्लिमेंट” और बॉडी शेमिंग के रूप में लिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि यह तारीफ नहीं, बल्कि अपमान है।

राम कपूर ने दी सफाई

अब एक इंटरव्यू में राम कपूर (Ram Kapoor) ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, “स्मृति जानती है कि मेरा क्या मतलब था और मैं भी जानता हूं कि मेरा क्या मकसद था। बाकी लोगों की राय हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती। अगर आप किसी के बारे में सच्चे दिल से कुछ कह रहे हैं और वह पॉजिटिव है, तो बाकी लोगों को फर्क नहीं पड़ना चाहिए।”

ram kapoor

उन्होंने आगे कहा, “जब तक स्मृति को मेरी बात का गलत मतलब नहीं लगा, तब तक किसी और को इससे परेशानी नहीं होनी चाहिए। मैंने जो कहा, वो सम्मान के साथ और प्रशंसा के तौर पर कहा था। मुझे इस बात का अफसोस नहीं है, क्योंकि मेरी नीयत साफ थी।”

स्मृति ईरानी को बताया सच्ची कलाकार

राम कपूर (Ram Kapoor) ने यह भी बताया कि स्मृति ने अपनी भूमिका को पूरी सच्चाई और समर्पण के साथ निभाया था। उन्होंने कहा, “स्मृति ने एक पत्नी के रूप में शो में शुरुआत की और फिर मां बनीं। शो में कई सालों तक चलने वाले टाइम लीप्स के दौरान उन्होंने खुद को वैसा ही रखा, जैसा किरदार की मांग थी। उन्होंने अपने किरदार को जिया और इसके लिए उन्होंने फिजिकल चेंजेज को भी स्वीकारा।” राम ने आगे यह भी कहा कि अगर स्मृति टेलीविजन में बनी रहतीं, तो शायद आज वह उनसे कहीं ज़्यादा बड़ी स्टार होतीं। उन्होंने टीवी को छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना और आज वहां भी बेहतरीन काम कर रही हैं।

ram kapoor

सोशल मीडिया पर बहस जारी

हालांकि राम कपूर (Ram Kapoor) ने अपनी सफाई दे दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणी को लेकर बहस अभी भी जारी है। कुछ लोग उनकी सफाई से संतुष्ट हैं तो वहीं कुछ अब भी उनके बयान को असंवेदनशील मान रहे हैं। फिलहाल राम कपूर अपने करियर के नए फेज में व्यस्त हैं और फैंस उनके फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं स्मृति ईरानी भी राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं और एक मजबूत नेता के रूप में उभरी हैं।

ये भी पढ़ें: Exclusive: Genz जनरेशन के बर्ताव पर Sudhanshu Pandey ने सामने रखें अपने विचार, कहा “मुझे यही उम्मीद… “

Yashika Jandwani