एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाया था। सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें दीपिका चिखलिया इन दिनों अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में दीपिका ने अपनी बेटियों को लेकर जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इससे पहले दीपिका ने अपनी लव स्टोरी, शादी और हनीमून को लेकर कुछ बातें बतायी थीं।
बेटियों की तस्वीर दीपिका ने की शेयर
हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका चिखलिया ने अपनी दोनों बेटियों की एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। उस पोस्ट में दीपिका ने लिखा, जैसा कि मैंने कहा था मैं जारी रखूंगी, जिंदगी भी आगे चलती रहती है। दुनिया की सारी दौलत ने मुझे इतनी खुशी नहीं दी, जितना कि मेरी बेटियों ने मेरी जिंदगी में आने के बाद इसे खुशनुमा बनाया है।
दीपिका ने आगे पोस्ट में लिखा, जीवन पलों और यादों के बारे में है। हमें जिंदगी का हर पल एंजॉय करना चाहिए। जीवन को कुबूल करना चाहिए। जो परिस्थितियां हमें दी गई हैं उस पर काम करना चाहिए। जिंदगी वो है जैसा आप इसे देखते हैं और जैसा आप इसे बनाते हैं।
दीपिका ने अपने हनीमून का एक किस्सा इससे पहले फैंस के साथ साझा किया था और बताया था कि जब मेरे पति ने पूछा कि मुझे हनीमून पर कहां जाना है तो मैंने स्विटजरलैंड का नाम लिया। शादी के दो दिनों के बाद हम स्विटजरलैंड रवाना हुए थे। इससे पहले मुझे संसद सत्र अटेंड करना था इसलिए हम एक दिन के लिए दिल्ली में ठहरे थे और इसके बाद स्विटजरलैंड रवाना हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



