बॉलीवुड की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) के मंच से फिल्म के मेकर्स ने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने दर्शकों की क्यूरोसिटी को दोगुना कर दिया है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर ने बताया कि इस महागाथा को दो हिस्सों में क्यों बांटा गया है और पहले पार्ट की एंडिंग कैसी होने वाली है।
दो भागों में क्यों आ रही है ‘रामायण’? नितेश तिवारी ने बताई वजह

नितेश तिवारी ने इंटरव्यू में साफ कहा कि ‘रामायण’ इतनी बड़ी और भावनाओं से भरी कहानी है कि इसे एक ही फिल्म में समेटना नामुमकिन था।
उन्होंने बताया, “रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि रिश्तों और गहरी भावनाओं का संगम है। हमने इसे बहुत ही आधुनिक और नए विजुअल अंदाज में तैयार किया है। इसे सही तरीके से दिखाने के लिए दो पार्ट बेहद जरूरी थे। हमने काफी सोच-समझकर पहला पार्ट एक ऐसे मोड़ यानी ‘क्लिफहैंगर’ पर खत्म करने का फैसला किया है, जिसे देखकर दर्शक थिएटर से बाहर निकलते ही दूसरे पार्ट के लिए बेसब्र हो जाएंगे।”
फिल्म का पहला पार्ट ‘रामायण: पार्ट 1’ इसी साल दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगा।
पार्ट-1 में नहीं होगा रणबीर और यश का महामुकाबला

फैंस सबसे ज्यादा एक्साइटेड रणबीर कपूर (भगवान राम) और साउथ सुपरस्टार यश (रावण) के बीच की जंग देखने के लिए हैं। लेकिन रणबीर कपूर ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने और यश ने अब तक एक भी सीन साथ में शूट नहीं किया है।
रणबीर ने बताया कि कहानी के हिसाब से राम और रावण का बड़ा मुकाबला फिल्म के दूसरे पार्ट में आता है। रणबीर ने कहा, “भगवान राम और रावण का आमना-सामना कहानी के एन्ड में होता है। हमने अभी वो हिस्से शूट नहीं किए हैं। लेकिन रावण के किरदार के लिए यश का जो औरा, स्टाइल और स्वैग है, वो कमाल का है। उन्होंने इस किरदार को एक नया रूप दिया है, जो दर्शकों को चौंका देगा।”
‘रामायण’ की स्टार कास्ट और इंटरनेशनल प्लान

नितेश तिवारी की इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ के कई बड़े सितारे एक साथ नज़र आने वाले हैं:
-
रणबीर कपूर: भगवान राम
-
साई पल्लवी: माता सीता
-
यश: रावण
-
सनी देओल: भगवान हनुमान
-
रवि दुबे: लक्ष्मण
-
अरुण गोविल: राजा दशरथ
ख़बर यह भी है कि फिल्म के मेकर्स ने दुनिया भर में फिल्म को पहुँचाने के लिए सोनी पिक्चर्स के साथ हाथ मिलाया है। इसी वजह से फिल्म के ट्रेलर को अभी थोड़ा रोक दिया गया है, ताकि इसे पूरे ग्लोब पर एक साथ और बड़े पैमाने पर लॉन्च किया जा सके।
Read More: Karishma Tanna Pregnancy Photo: Nita Ambani से मिले खास तोहफे के बाद, अब Karishma..


Download Android App
Download iOS App




