टीवी और ओटीटी की चमकती सितारा करिश्मा तन्ना के घर जल्द ही नन्हे मुन्ने की किलकारी गूंजने वाली है। अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली करिश्मा इन दिनों अपनी लाइफ का सबसे खूबसूरत फेज एन्जॉय कर रही हैं। शादी के करीब चार साल बाद करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ बेहद खास और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।
कैजुअल लुक में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति संग दिखी केमिस्ट्री
View this post on Instagram
डिलीवरी से ठीक पहले कराए गए इस फोटोशूट में करिश्मा तन्ना का बेहद सिंपल और एलिगेंट अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने भारी-भरकम ड्रेसेज के बजाय कैजुअल और कम्फर्टेबल कपड़ों में फोटोशूट कराना पसंद किया।
तस्वीरों में करिश्मा अपने बेबी बंप को बहुत ही प्यार से थामे नजर आ रही हैं, वहीं उनके बिजनेसमैन पति वरुण बंगेरा उनके साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखे। दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं और चेहरे की मुस्कान बता रही है कि दोनों इस नए सफर को शुरू करने के लिए कितने उत्सुक हैं। करिश्मा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में बस एक शब्द लिखा- “Moments” (यानी खूबसूरत लम्हें)।
साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से हुई थी गोद भराई, नीता अंबानी ने भी भेजा था खास तोहफा

करिश्मा तन्ना का यह पूरा प्रेग्नेंसी फेज काफी चर्चा में रहा है। कुछ समय पहले ही करिश्मा की गोद भराई (गोद भराई रस्म) का ऑर्गेनाइज़ किया गया था। करिश्मा के पति वरुण साउथ इंडियन हैं, इसलिए इस गोद भराई को पारंपरिक साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया था। उस दौरान करिश्मा का ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया था।
इतना ही नहीं, कुछ ही दिन पहले करिश्मा तन्ना ने एक और पोस्ट शेयर की थी, जिसमें नीता अंबानी ने उनके लिए जामनगर से खास ‘केसरी आम‘ भिजवाए थे। करिश्मा ने उन आमों के साथ भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर कर नीता अंबानी का शुक्रिया अदा किया था।
नेहा धूपिया से लेकर फैंस तक लूटा रहे हैं प्यार, बधाई देने वालों का लगा तांता

जैसे ही करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें पोस्ट कीं, कमेंट सेक्शन में प्यार की बाढ़ आ गई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया समेत इंडस्ट्री के कई जाने-माने सेलिब्रिटीज और दोस्तों ने इस कपल को आने वाले नन्हे मेहमान के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
फैंस भी करिश्मा के प्रेग्नेंसी ग्लो की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। किसी ने करिश्मा को “सुपर मॉम” कहा, तो किसी ने लिखा कि “आप दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है।“
आपको बता दें कि करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने अपने रिश्ते को काफी वक्त तक मीडिया से छुपाकर रखा था। अब शादी के चार साल बाद दोनों अपनी लाइफ के इस नए पड़ाव का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Read More: Dhanush Political Entry: थलपति विजय के बाद अब क्या धनुष भी लड़ेंगे चुनाव? Viral Video देख..


Download Android App
Download iOS App




