इन दिनों देशभर में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन जारी है। ऐसे में दर्शकों को बोरियत से बचाने के लिए दूरदर्शन ने 90 के दशक के पौराणिक शो ‘रामायण’ को एक बार फिर टीवी दर्शकों के सामने पेश किया है। शो को काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी शो को जबरदस्त सुर्खियां मिल रही है।
.jpg)
हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेता अरविंद त्रिवेदी टीवी पर रामायण देखते नजर आ रहे है। बता दें , अरविन्द त्रिवेदी ने 1987 में रामानंद सागर द्वारा निर्मित इस आइकोनिक शो में रावण की भूमिका निभाई है।
.jpg)
वीडियो में देखा जा सकता है , इस शो के फिर से शुरू होने पर अरविंद त्रिवेदी उर्फ़ रावण भी इस शो को देख रहे हैं और टीवी पर चल रहे सीन में वह सीता का अपहरण कर रहे हैं। इस दृश्य को देखते हुए हुए एक्टर इतने भावुक हो जाते है कि अपने हाथों को जोड़कर माफ़ी मांगते है। बता दें , अरविंद त्रिवेदी की उम्र अब 84 साल है।
देखिये वीडियो :
रामायण के बारे में बात की जाए तो COVID-19 महामारी के कारण लॉकडाउन अवधि के बीच शो को फिर से लॉन्च किया गया है और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए सरकारी तंत्र द्वारा बहुत जोर दिया गया था। तीन दशक पुरानी टीवी श्रृंखला अपने शुरुआती चार एपिसोड में 170 मिलियन दर्शकों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहा है।
.jpg)
टीआरपी के मामले में भी भी रामायण शो जबरदस्त हिट साबित हो रहा है और इस कामयाबी को देखते हुए शक्तिमान, श्रीमान – श्रीमति जैसे कई क्लासिक्स दोबारा टीवी पर पेश किये गए है और दर्शक इन्हे बेहद पसंद कर रहे है। कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए आज लॉकडाउन बढ़ाने के ऐलान किया जा सकता है पर दूरदर्शन का वादा है कि दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं आएगी।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



