अलाउद्दीन खिलजी के बेहतरीन किरदार निभाने पर रणवीर को मिला अवार्ड, जानें किसने दिया अवार्ड

Summary :

NULL

नई दिल्ली: लंबे समय से विवादों में घिरी फिल्‍म ‘पद्मावत‘ 25 जनवरी को रिलीज हुई और रिलीज के बाद से ही यह फिल्‍म जबरदस्‍त कमाई कर रही है। यूं तो इस फिल्‍म के लिए दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और निर्देशक संजय लीला भंसाली की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन रिलीज के महज 5 दिन के भीतर ही रणवीर सिंह को अपनी इस फिल्‍म के लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड मिल गया है।

ranveer

जी हां, इस फिल्‍म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह को अपने जबरदस्‍त अभिनय के लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड मिल गया है।

दिलचस्प यह है कि रणवीर को यह अवॉर्ड किसी सेरेमनी में नहीं बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की ओर से दिया गया है।

आमतौर पर जब भी अमिताभ बच्चन को किसी स्टार्स की परफॉर्मेंस पसंद आती है तो वह उन्हें अपने हाथों से लिखा हुआ पत्र भेज शुभकामनाएं देते हैं। ‘पद्मावत’ में बिग बी को रणवीर का किरदार इतना पसंद आया कि वे उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

सोमवार रात रणवीर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। अमिताभ बच्चन के पत्र और उनके द्वारा भेजे गए बुके की तस्वीर साझा करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा- ”मुझे मेरा अवॉर्ड मिल गया।”

बता दें, ‘पद्मावत’ राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में रिलीज नहीं हुई है, बावजूद इसके फिल्म जोरदार कमाई कर रही है। ‘पद्मावत’ ने पेड प्रिव्यू के जरिए 5 करोड़, गुरुवार को 19 करोड़, शुक्रवार को 32 करोड़, शनिवार को 27 करोड़, रविवार को 31 करोड़ और सोमवार को 15 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। फिल्म का ओवसीज कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

देश के साथ ही विदोशों में भी इस फिल्‍म को काफी पसंद किया जा रहा है। ‘पद्मावत’ को नॉर्थ अमेरिका, जर्मनी से लेकर पाकिस्तान तक में बिना किसी कट के रिलीज किया गया है। इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में आमिर खान की फिल्मों को भी धूल चटा दी है।

pk

दरअसल ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के एक ट्वीट के मुताबिक नॉर्थ अमेरिका में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में आमिर खान की फिल्म ‘पीके’, ‘दंगल’ और ‘धूम 3’ का नाम शामिल था लेकिन ‘पद्मावत’ ने आमिर की तीनों फिल्मों से ज्यादा कमाई की और फर्स्ट नंबर पर अपनी जगह बना ली।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team