न्यूली मैरिड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके है। तो वहीं आलिया भट्ट कई फिल्मों में दुल्हन बनीं और उनकी एक-एक तस्वीरें उनके फैन्स के दिलो-दिमाग में बसी हुई भी हैं। आलिया भट्ट रियल लाइफ में दुल्हन बनकर कैसी दिखेंगी, इसका हर किसी को इंतज़ार था और ये इंतज़ार खत्म हो गया है। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को अपना जीवनसाथी बना लिया है। और दोनों कल, 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए है। शादी के बाद आलिया भट्ट की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो भी सामने आईं है। लेकिन उनके डिफरेंट कलीरे से लेकर बड़े से डायमंड रिंग ने सबका ध्यान खूब खींचा है।

जानकारी के अनुसार, कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के लिए आठ हीरों वाली अंगूठी इसलिए बनवाई है क्योंकि उनका लकी नंबर आठ है। साथ ही ये भी बताया गया कि ये अंगूठी लंदन के फेमस ब्रांड की है। इस तरह रणबीर कपूर ने शादी के मौके को और खास बनाने के लिए इस खास रिंग पहनाने का फैसला लिया। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है।
.jpg)
बता दें, अपनी शादी की कई तस्वीरों में आलिया अपनी स्टनिंग डायमंड वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट में काफी प्यारी लग रही है। आलिया भट्ट ने अपनी शादी में फेमस डिजाइनर सब्यासाची की आइवरी ओरगेंजा साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ आलिया की गोल्डन हैवी जूलरी उनपर काफी फ्लॉन्ट लग रही थी। आलिया ने अपने वेडिंग लुक को मांग पट्टी के साथ और भी ज्यादा खास बनाया। तो वहीं आलिया से मैच करते हुए रणबीर भी आइवरी सिल्क शेरवानी में दूल्हे बने। वेडिंग लुक में आलिया और और रणबीर किसी ड्रीम कपल से कम नहीं लग रहे हैं।
.jpg)
आलिया भट्ट के दुल्हन वाले लुक की उनके फैन्स सोशल मीडिया पर खूब जमकर तारीफें कर रहे हैं। साथ ही आलिया ने अपनी शादी पर बालों को खुला छोड़ा था और काफी कम मेकअप में काफी खुबसूरत नज़र आईं। इसी के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस भी दोनों की तारीफें करते नहीं रुक रहे है। पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों जीवन में नईं शुरुआत कर चुके है। और नई जिंदगी की इस शुरुआत में फैंस और सेलेब्स बधाइयां दे रहें हैं।


Download Android App
Download iOS App



