बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा कपूर जोड़ी ऑनस्क्रीन पर दिखने वाली है। इस फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट किया है और फिल्म होली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

मगर रिलीज के कुछ वक्त दिनों पहले फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रणबीर और श्रद्धा की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है और फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। मगर अब फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की खबरें सामने आ रही हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि रणबीर और श्रद्धा की फिल्म तय रिलीज डेट से ठीक एक दिन पहले यानि 7 मार्च को रिलीज की जा सकती है। 8 मार्च को होली के त्यौहार का फायदा उठाना चाहते थे। मगर वो मेकर्स फिल्म को एक दिन पहले रिलीज करके छुट्टी का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।

रणबीर कपूर फिल्म ब्राह्मस्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। वहीं, श्रद्धा कपूर लंबे वक्त के बाद फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इसी के साथ फिल्म का ट्रेलर और गाने भी दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर सकती है। फिल्म के मेकर्स से लेकर स्टार्स तक सभी फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं।

हालांकि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर खबरें तो सामने आ रही हैं। मगर अभी तक इसे लेकर फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा अनुभव सिंह बस्सी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी काफी बेताब हैं।


Download Android App
Download iOS App



