रणबीर कपूर और आलिया
भट्ट को बॉलीवुड का क्यूट कपल कहा जाता है। ये स्टार कपल किसी ना किसी वजह से
सुर्खियों में छाया रहता है। इनके फैंस भी इनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है।
अपनी शादी के बाद से यह कपल अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। स्टार कपल
की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं दोनों का एक स्पॉटेड
वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
दरअसल, हाल ही में
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए है। जहां
से दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पैपराजी
के लिए पोज करते दिख रहे हैं। इस दौरान डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी इन दोनों के साथ मौजूद थे। ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद तीनों को एक साथ फिल्म निर्माता करण जौहर के ऑफिस के बाहर देखा गया।
इस दौरान उनके लुक की बात करें तो अयान मुखर्जी हमेशा की तरह सिंपल नजर आए। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ पिंक शर्ट और ब्लू जीन्स पहन रखी थी। हालांकि इस दौरान आलिया
ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने गुलाबी रंग का सूट पहना था और मिनिमल मेकअप
किया था। और अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा है।
दूसरी तरफ रणबीर कपूर ने ग्रे कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस के साथ ग्रे टोपी
भी पहन रखी है। अपने इस लुक में वह काफी कूल और डैसिंग नजर आ रहे हैं। फोटो क्लिक
करवाते वक्त रणबीर ने आलिया के कंधे पर हाथ रखा हुआ था, दोनों साथ में काफी प्यारे
लग रहे थे। भले ही ब्रह्मास्त्र का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा हो लेकिन
इसके बावजूद रणबीर और आलिया अपनी फिल्म का अभी भी प्रमोशन कर रहे हैं।
खास बात ये है कि आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में चल
रही है और ऐसे में भी एक्ट्रेस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है। फिल्म की
रिलीज से पहले आलिया को हर इवेंट पर फिल्म का सॉन्ग केसरिया गाते देखा गया था।
आलिया अपनी प्रेग्नेंसी में भी दिल लगाकर काम कर रही हैं और ऐसे में रणबीर भी उनका
पूरा साथ दे रहे हैं।
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ब्रह्मास्त्र लोगों को काफी पसंद आई है। यह
फिल्म आलिया और रणबीर की साथ पहली फिल्म है और दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री
बहुत पसंद भी आई है। वहीं विलेन के रोल में मौनी रॉय के काम को भी लोगों ने खूब
सराहा है। इन तीनों के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और कैमियो रोल में
शाहरुख खान भी नजर आए है। शाहरुख खान के वानरअस्त्र किरदार ने तो लोगों बहुत
इम्प्रेस किया है।


Download Android App
Download iOS App









