कबीर सिंह निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की अगली फिल्म को इस बड़ी वजह से साइन नहीं कर पा रहे है रणबीर कपूर !

Summary :

अब तक की खबर के अनुसार संदीप वांगा रेड्डी की अगली फिल्म में मेकर्स बॉलीवुड के क्लास एक्टर रणबीर कपूर को साइन करने का मन बना चुके है। हालांकि अभी इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

इस साल रिलीज़ हुई फिल्म कबीर सिंह से अभिनेता शाहिद कपूर को उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म मिली वहीं फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी को भी खूब लोकप्रियता हासिल हुई है। अब संदीप वांगा रेड्डी अपनी आने वाली फिल्म को लेकर खूब सुर्ख़ियों में है। 
अब तक की खबर के अनुसार संदीप वांगा रेड्डी की अगली फिल्म में मेकर्स बॉलीवुड के क्लास एक्टर रणबीर कपूर को साइन करने का मन बना चुके है। हालांकि अभी इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। 
हाल ही में फिल्म मरजावां के ट्रेलर लांच के मौके पर प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने संदीप वांगा रेड्डी की आने वाली फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान भूषण कुमार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। 
कबीर सिंह निर्देशक की अगली फिल्म को लेकर भूषण कुमार ने कहा  ‘अभी तक किसी के नाम पर भी फाइनल फैसला नहीं किया गया है। इस फिल्म पर अभी काम जारी है। संदीप अभी इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहे है और जैसे ही स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी , फिल्म का ऐलान आकर दिया जायेगा। 
रणबीर कपूर एके नाम पर उन्होंने कहा कि अभी उन्हें साइन नहीं किया गया है और जैसे ही फिल्म की स्क्रिप्ट निर्देशक फाइनल करेंगे, हीरो के नाम की घोषणा कर दी जायेगी। 
वर्क फ्रंट की बात की जाए रणबीर कपूर जल्द अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट लीड रोल में है। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म शमशेरा की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर डाकू की भूमिका निभाएंगे। 

Ujjwal Jain