आलिया की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखे रणबीर कपूर, एक्ट्रेस ने गर्ल गैंग के साथ जमकर मचाया धमाल

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 27 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर उन्होंने अपने गर्ल गैंग और बहन शाहीन के साथ केक काटकर जश्न की शुरुआत की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 27 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है।  इस मौके पर उन्होंने अपने गर्ल गैंग और बहन शाहीन के साथ केक काटकर जश्न की शुरुआत की। आलिया ने अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दो – दो केक काटे और इस पार्टी में उनकी खास दोस्त आकांशा रंजन भी मौजूद थी। 
आलिया की करीबी दोस्त मेघना गोयल ने इस बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इस वीडियो में सभी हैप्पी बर्थडे सांग गाते हुए दिखाई दे रहे है , वहीं बर्थडे गर्ल आलिया मोमबत्तियां बुझाती हुई नजर आ रही है। इसके बाद आलिया दोनों केक एक साथ काटते हुए नजर आती है। 
सोशल मीडिया पर शेयर की गयी एक और तस्वीर में आलिया, शाहीन और आकांशा बैठे हुए नजर आ रहे है और घड़ी में 12 बजने का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे है।  आकांशा ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वो आलिया ने साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रही है। 
वहीं आलिया भट्ट की बड़ी बहन ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमे उन्होंने इस बर्थडे पार्टी के वेन्यू की डेकोरेशन से लेकर केक तक का पूरा व्यू दिखाया है। अपनी बर्थडे पार्टी में आलिया कैज़ुअल लुक में नजर आयी। इस दौरान उन्होंने क्रीम कलर की शर्ट और शॉर्ट्स पहने थे।   
हैरानी की बात है कि इस पार्टी में आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर नजर नहीं आये और ना ही आलिया के माता-पिता महेश भट्ट और सोनी राजदान इस पार्टी में मौजूद थे। शायद ये पार्टी सिर्फ आलिया के गर्ल गैंग की थी और उन्होंने रणबीर के साथ कुछ और प्लानिंग की हुई है। 
वर्क फ्रंट की बात की जाते तो आलिया भट्ट जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी।इस  फिल्म में वो पहली बार रणबीर कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर काम करने जा रही है। इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग भी शुरू कर चुकी है। 

Ujjwal Jain