चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस ने महामारी का रूप ले लिए है। इस वायरस ने भारत के कई राज्यों में दस्तक दे दी है.और लगातार मामले सामने आ रहे है। इसी बीच कोच्चि एयरपोर्ट पर दुबई जाने वाले एक विमान के कम से कम 289 यात्रियों को रविवार को उड़ान भरने से कुछ देर पहले उतार लिया गया।
यात्रियों में से एक ब्रिटिश नागरिक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि यह यात्री 19 लोगों के उस समूह का हिस्सा है जो केरल के मुन्नार शहर में छुट्टियां मना रहा था और निगरानी में था। उन्होंने बताया कि वह मुन्नार में अधिकारियों को सूचित किए बगैर कोच्चि हवाईअड्डा पहुंचने के लिए समूह में शामिल हो गया।
मध्यप्रदेश में सियासी घमासान के बीच कांग्रेस विधायक पहुंचे भोपाल, एयरपोर्ट पर धारा 144 लागू
उन्होंने बताया कि जब जांच के नतीजे आए तो अधिकारियों को मालूम चला कि वह कोच्चि हवाईअड्डे पर है और अमीरात के एक विमान से यात्रा कर रहा है। पहले तो उसके समूह के सभी 19 यात्रियों को उतारने का फैसला किया गया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अब बाकी के 270 यात्रियों को भी उतारने और उन्हें जांच के लिए अस्पताल भेजने का फैसला किया गया है।’’


Download Android App
Download iOS App



