चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा है। अब तक इसने विश्व के लगभग 115 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। साथ ही भारत में भी इसका प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें की भारत में अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित 107 लोगों की पुष्टि हुई है।
जिसके मद्देनजर केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारें भी काफी सतर्क हो गई है। कई राज्यों की सरकारों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए तमाम सामाजिक कार्यक्रमों पर प्रतिबन्ध लगा दिए। साथ ही कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए भारत के कुछ राज्यों की सरकारों द्वारा इसे महामारी भी घोषित कर दिया गया।
मध्यप्रदेश में सियासी घमासान के बीच कांग्रेस विधायक पहुंचे भोपाल, एयरपोर्ट पर धारा 144 लागू
कोरोना वायरस का असर अब चुनावो पर भी पड़ता दिख रहा है। गौरतलब है कि आंध्रप्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को छह सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है। यह जानकारी आंध्रप्रदेश के चुनाव आयुक्त एन रमेश कुमार द्वारा दी गई। अब देखना यह होगा कि स्थानीय निकाय चुनावो कि अगली तारीख कब घोषित कि जाएगी। साथ ही कोरोना वायरस जैसी इस गंभीर समस्या से विश्व को कब निजात मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



