बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इनकी शादी और फिर प्रेगनेंसी की खबर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। इसी बीच अब रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जायेंगे। एक्टर ने एक बड़ा ही बोल्ड सटटेमनेट दिया है और अपना बैडरूम सीक्रेट रिवील कर दिया है।

जी हां, अब रणबीर और आलिया का बैडरूम सीक्रेट बाहर आ चुका है। आपको बता दे, दोनों की केमिस्ट्री लोगों को ज्यादा पसंद आती है। ऐसे में सब जानना चाहते है कि कैमरा के पीछे ये दोनों क्या करते है, कैसे रहते है? वही, अब एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया के बारे में मजेदार बात का खुलासा किया है। रणबीर ने बताया कि आलिया के साथ सोने में उन्हें दिक्कत होती है। जिसकी वजह भी रणबीर कपूर ने खुलकर बताई है।

दरअसल, रणबीर से पूछा गया कि वो आलिया की क्या चीज बर्दाश्त करते हैं? उन्होंने जवाब दिया कि ‘आलिया के साथ सोना मुश्किल है। वो सो जाती हैं तो तिरछी घूमना शुरू कर देती हैं। धीरे-धीरे बिस्तर का स्पेस कम हो जाता है।’

रणबीर ने कहा कि ‘सोते वक्त आलिया का सिर कहीं होता है तो पैर कहीं और। वो बिस्तर के कोने पर होते हैं और सच में बहुत दिक्कत होती है।’

लेकिन जब यही सवाल आलिया से किया गया तो आलिया ने बताया कि उन्हें रणबीर की चुप रहने की आदत बहुत अच्छी लगती है। वो बहुत अच्छे लिसनर हैं, हालांकि यही चीज उन्हें बर्दाश्त करनी पड़ती है। दरअसल, कभी-कभी वो चाहती हैं कि रणबीर जवाब दें लेकिन वो नहीं देते।


Download Android App
Download iOS App



