Shraddha Kapoor संग जोड़ी बनाने पर Ranbir Kapoor ने मेकर्स को कहा थैंक्स, शॉकिंग है वजह!

Summary :

हाल ही में अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचे रणबीर कपूर ने अपनी को-एक्टर्स श्रद्धा कपूर की दिल खोलकर तारीफ की। रणबीर ने कहा कि भले ही वो और श्रद्धा पहली बार साथ में फिल्म कर रहे हैं मगर वो दोनों एक दूसरे को बचपन के दोस्त है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार पूरी तरह रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। एक बार फिर रोमांटिक रोल में रणबीर दिखने वाले हैं जिसका एक्टर के फैंस कब से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में रणबीर के साथ बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं।
आशिकी 2 फेम श्रद्धा कपूर को दर्शक अक्सर ही ऐसी रोमांटिक फिल्मों में देखना पसंद करते है और अब 3 साल बाद श्रद्धा सिल्वर स्क्रीन पर फिर से अपने रोमांटिक अंदाज में वापसी करने जा रही हैं इस बात से उनके चाहने वाले काफी खुश है। भले ही श्रद्धा ने कम फिल्में की हो लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी का कोई हिसाब नहीं है।
दावा किया जा रहा है कि तू झूठी मैं मक्कार वो फिल्म होने वाली जो एक बार फिर थियेटर्स में रोमांस को जिंदा कर देगी। मगर इस बार मूवी लवर्स को कोई पुराना 90 के दशक का प्यार नहीं देखने वाला है बल्कि फिल्म में मॉडर्न लव नजर आएंगा। रणबीर और श्रद्धा दोनों ही लंबे टाइम बाद किसी रॉम-कॉम मूवी में नजर आने वाले हैं।
हाल ही में अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचे रणबीर कपूर ने अपनी को-एक्टर्स श्रद्धा कपूर की दिल खोलकर तारीफ की। रणबीर ने कहा कि भले  ही वो और श्रद्धा पहली बार साथ में फिल्म कर रहे हैं मगर वो दोनों एक दूसरे को बचपन के दोस्त है क्योंकि दोनों के पैरेंट्स भी फ्रेंड्स थें और ऐसे में वो दोनों एक दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं।
इसी साथ श्रद्धा कपूर की पॉपुलैरिटी को लेकर एक्टर ने कहा, “वह एक ऐसी एक्ट्रेस है जिसे इतने सारे लोग प्यार करते हैं.. ये एक कमर्शियल बॉक्स-ऑफिस सुपरस्टार है। इस फिल्म में श्रद्धा के आने से फिल्म का मोल बढ़ गया है और लव सर को धन्यवाद की उन्होंने हम दोनों का कास्ट करने की सोची.. श्रद्धा के साथ काम करना अद्भुत था और मुझे उम्मीद है कि हम भविष्य में साथ काम कर सकते हैं।”
बता दें कि ट्रेलर के आउट होने के बाद से सोशल मीडिया पर रणबीर और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री चर्चा का विषय बन गई है। दोनों एक साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं मगर उनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री काफी शानदार है और लोगों को उनकी जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को सिनेमाघर में रिलीज होगी।

Desk Team