रणदीप हुड्डा को मायावती पर आपत्तिजनक कमेंट करना पड़ा भारी, उठी गिरफ्तारी की मांग

Summary :

इन दिनों बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस की किस्मत पर जैसे मानों ग्रहण लग गया हो। दरअसल इन दिनों कई सेलेब्स अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं।

इन दिनों बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस की किस्मत पर जैसे मानों ग्रहण लग गया हो। दरअसल इन दिनों कई सेलेब्स अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता और युविका चौधरी उसके बाद अब रणदीप हुड्डा  भी विवादों में घिर गए हैं। याद दिला दें रणदीप हुड्डा ने भी जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया है, वो भी उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती पर। शुक्रवार की सुबह से अरेस्ट रणदीप हुड्डा और मायावती ट्रेंड कर रहा है।
उठी गिरफ्तारी की मांग उठी 
इन दिनों रणदीप हुड्डा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में  एक्टर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती का की खिल्ली उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब ट्विटर पर अरेस्ट रणदीप हुड्डा ट्रेंड हो रहा है। बसपा और मायावती समर्थ लगातार एक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

दरअसल सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि रणदीप हुड्डा का बयान केवल मायावती और दलित विरोधी नहीं बल्कि महिला विरोधी भी है। फिलहाल इस मामले पर रणदीप ने अब तक अपनी और से कोई सफाई पेश नहीं की है। अब ये देखने वाली बात होगी की रणदीप हुड्डा इस मुद्दे पर कब अपनी चुप्पी तोड़ते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ में नजर आए हैं। इस फिल्म में रणदीप की एक्टिंग को खूब तारीफ हुई है। फिल्म राधे में रणदीप में एक ड्रग डीलर के रोल में दिखाई दिए हैं, जिसका नाम राइस फिल्मणा होता है। रणदीप के अलावा सलमान खान, गौतम गुलाटी, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स भी हैं।

Desk Team