बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा डिजिटल पर वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश के साथ डेब्यू कर रहे हैं। कॉप थ्रिलर पर यह वेब सीरीज है और इसमें पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा की जिंदगी पर बेस्ड सच्ची घटनाएं दिखाई जाएंगी। यह शो उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित होगा और इसे नीरज पाठक निर्देशित और पाठक व कृष्ण चौधरी निर्मित कर रहे हैं।

रणदीप हुड्डा ने कहा कि, मैं अपने हर नए किरदार के साथ कुछ नई चुनौतियां स्वीकारने के लिए हमेशा तैयार रहता हूं। और इंस्पेक्टर अविनाश मुझे एक बेहतरीन मौका दे रहा है। इससे मैं कुछ और बेहतर कर पाऊंगा। एक पुलिस वाले की जिंदगी में घटने वाली असली घटनाओं को मैं अपने लिए बहुत प्रेरक और इस किरदार को बहुत रुचि पर समझता हूं। मुझे भरोसा है कि नीरज इस शो में अपना काम बेहतर तरीके से करेंगे। मेरे लिए तो इस थ्रिलर ड्रामा सीरीज में काम शुरू करने के लिए इंतजार करना भी मुश्किल है।

नीरज पाठक इस सीरीज का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि इस प्रोजेक्ट को फिल्माने के लिए जियो स्टूडियोज ने मुझ पर भरोसा दिखाया। रणदीप हुड्डा इस किरदार को निभाने के लिए सबसे बेहतर विकल्प थे। क्योंकि, यह किरदार एक चर्चित पुलिस वाले का है। वह इस किरदार में अपनी तरफ से भी बहुत कुछ जोड़ सकते हैं। हम बहुत खुश हैं कि उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए हां कही और अब वह इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसकी शूटिंग हम दिसंबर से शुरू करने वाले हैं।



Download Android App
Download iOS App



