इस्लाम के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना चुकीं सना खान बीते दिनों मौलवी मुफ्ीि अनस सईद के संग निकाह के बाद से ही लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। सना कभी अपने शौहर के साथ लॉन्ग ड्राइव का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी वो बताती हैं कि ससुराल में उनकी सासु मां ने उनका किस तरह से स्वागत में बिरयानी बनाई है।

अब हाल ही में सना खान ने एक और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सना खान अपने शौहर के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। पोस्ट की गई इन फोटोज में सना अपने पति के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं कुछके तस्वीरों में वो सफेद गाउन और बुर्के में दिख रही हैं।

सना खान ने इन फोटोज को शेयर करते हुए इनके कैप्शन में लिखा है,जब तक आपसे शादी नहीं हुई थी तब तक कभी सोचा नहीं था कि हलाल प्यार इतना ज्यादा खूबसूरत हो सकता है। हर हलाल कामों में बरकत है। क्या हमारी शादी को एक सप्ताह हो गया?
अब सना की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इससे पहले सना खान अपनी मेंहदी की कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर चुकी हैं।

बताते चलें सना खान ने साल 2005 में लो अडल्ड फिल्म ‘ये है हाई सोसाइटी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो टीवी कमर्शियल और एड फिल्मों के साथ जुड़ गई।

कुछ समय पहले ही सना ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने और मजहब की राह पर चलने का फैसला किया था। वहीं अब सना गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस के साथ निकाह को लेकर सुर्खियों में है।


Download Android App
Download iOS App



