तस्वीर शेयर कर रंगोली चंदेल ने ऋतिक पर साधा निशाना, कहा – मेरे आगे-पीछे घूमते थे ‘पप्पू जी’

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अकसर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए सुर्ख़ियों में रहती है और कई बाद विवादों में भी घिरती रहती है। रंगोली ने हाल ही में एक बार फिर ऋतिक रोशन के ऊपर जमकर निशाना साधा है और नए विवाद को खड़ा कर दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अकसर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए सुर्ख़ियों में रहती है और कई बाद विवादों में भी घिरती रहती है। रंगोली ने हाल ही में एक बार फिर ऋतिक रोशन के ऊपर जमकर निशाना साधा है और नए विवाद को खड़ा कर दिया है। 
रंगोली ने हाल ही में ट्वीट करके बॉलीवुड के ग्रीक गॉड रितिक रोशन की एक तस्वीर शेयर की है और ऋतिक पर तंज कसा है।  देखने में ये काफी पुरानी तस्वीर लग रही है और इस तस्वीर में ऋतिक के साथ रंगोली चंदेल भी नजर आ रही है। 
रंगोली चंदेल ने अपने पोस्ट में ऋतिक का नाम न लेते हुए उन्हें पप्पू कहकर मजाक उड़ाया है और लिखा है की ‘ये देखो पप्पू जी, सारा दिन मुझे इम्प्रेस करने की कोशिश में लगा रहता था ताकि मेरी बहन की गुड बुक्स में आ जाए और आज कहता है कि हम आपके हैं कौन।’ इसी के साथ उन्होंने हंसने वाली कुछ इमोजी भी पोस्ट की है। 
ट्विटर पर रंगोली का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स ने इस ट्वीट पर अपने रिएक्शन भी दिए है। कुछ यूजर्स ने रंगोली के समर्थन में ट्वीट किये है तो कुछ ने उन्हें पुरानी बातें भुलाकर आगे बढ़ने की सलाह भी दी है। 
कुछ समय पहले भी रंगोली ने ऋतिक को लेकर कई खुलासे किये थे और कहा था की ऋतिक ने मशहूर गीतकार और राइटर  जावेद अख्तर को भी कंगना के खिलाफ भड़काया था। रंगोली ने खुलासा किया था कि जावेद अख्‍तर ने एक बार कंगना को धमकी दी थी कि वह रितिक रोशन से माफी मांगें। 
बता दें , कंगना और रंगोली अक्सर कई बॉलीवुड सेलेब्स के खिलाफ मुखर होकर बयान देती है और बॉलीवुड में फैले नेपोटिस्म के खिलाफ अक्सर महेश भट्ट, करण जौहर और आलिया भट्ट पर निशाना साधती रहती है। 

 

Ujjwal Jain