बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल हमेशा से अपनी बेबाक राय देने के लिए जाने जाते है और मशहूर निर्माता निर्देशक करण जौहर के साथ उनका विवाद जगजाहिर है। कंगना और उनकी बहन करण जौहर पर हमेशा से बॉलीवुड में भाई भतीजावाद को फैलाने का आरोप लगाते आये है।

हाल ही में करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा था की वो कंगना रनौत का बेहद सम्मान करते है और उनके साथ फिल्म भी बनाना चाहते है। बीते दिनों उन्होने एक प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमे कंगना रनौत भी मुस्कुराते हुए नजर आ रही थी।

इस तस्वीर को लेकर फैंस ने करण जौहर पर काफी तंज भी कैसे थे वहीँ कुछ ने माना था की कंगना और करण के बीच विवाद शायद समाप्त हो गया है पर अब रंगोली चंदेल ने जो बयान दिया उसे देखकर लगता है मामला इतनी आसानी से खत्म नहीं होने वाला।

करण जौहर पर सीधा निशाना कंगना ने नहीं बल्कि उनकी बहन रंगोली ने साधा है। और यह मामला नेपोटिज्म (वंशवाद) का नहीं बल्कि चापलूसी का है। रंगोली ने करण को तगेट करते हुए उन्हें चापलूसों का नेता बता दिया है।

रंगोली ने अपने पोस्ट में सलमान खान को भी निशाना बनाया है और लिखा है, ” ‘बॉलीवुड इंडस्ट्री सलमान खान की चापलूसी में जुट चुकी है। करण जौहर इस चापलूसी पैक को लीड कर रहे हैं। हमको भी सीखना है यार पीछे से चुगली और सामने चापलूसी, ये कैसे होती है’।

आपको बता दें हाल ही में सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज़ हुई है और इस फिल्म में सलमान खान के शानदार अभिनय की तारीफ न सिर्फ फैंस ने है बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस फिल्म की काफी सराहना की है।

इससे पहले भी कंगना और रंगोली चंदेल आलिया भट्ट व महेश भट्ट और सोनी राजदान को काफी निशाना बना चुकी है। पर कंगना और रंगोली को ना तो भट्ट परिवार से कोई जवाब मिला था और ना ही करण जौहर ने अब तक कोई प्रतिक्रिया दी है।


Download Android App
Download iOS App



