इस खास काम के लिए सीएम Eknath Shinde के घर पहुंचे Ranveer-Deepika और Sara, वीडियो वायरल

Summary :

बॉलीवुड सेलेब्रिटी से लेकर पॉलिटिशियन तक इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते दिखते है। सीएम एकनाथ शिंदे के आवास पर भी गणपति बप्‍पा पधारे, जिनके दर्शन के लिए रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और सारा अली खान जैसे बॉलीवुड स्‍टार्स भी पहुंचे।

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ
सिंदे के घर धूमधाम से गणेश चतुर्थी का मनाया गया। वैसे तो देशभर में इस त्योहार
की धूम रहती है। लेकिन महाराष्ट्र की बात कुछ और ही है। लोग महीने भर पहले से नहीं
बल्कि सालभर पहले से ही इसकी तैयारी शुरु कर देते हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटी से लेकर
पॉलिटिशियन तक इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते दिखते है।
सीएम एकनाथ शिंदे के आवास पर भी गणपति बप्‍पा
पधारे
, जिनके दर्शन के लिए रणवीर
सिंह
, दीपिका पादुकोण और सारा
अली खान जैसे बॉलीवुड स्‍टार्स भी पहुंचे।

Eknath Shinde Government Withdraws MLC Nomination List By Uddhav Thackeray

मुंबई में गणेश
चतुर्थी की अलग धूम दिखाई देती है। अब महाराष्ट्र सीएम एकनाथ सिंदे के आवास पर बप्पा
पधारे है। इस खास मौके पर सीएम के घर स्टार्स की भीड़ नजर आई। इस दौरान की कुछ
फोटोज,वीडियोड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में बॉलीवुड के
पावर कपल दीपिका रणवीर संग सारा अली खान भी नजर आ रही हैं।

Deepika Padukone, Ranveer Singh, Sara Ali Khan visit CM Eknath Shinde's  Ganpati | Bollywood - Hindustan Times

रणवीर और दीपिका
पिछले हफ्ते अंबानी परिवार के यहां गणेश विसर्जन के मौके पर भी शामिल हुए थे और अब
सीएम शिंदे के यहां गणपति बप्‍पा के दर्शन करने पहुंचें। 31 अगस्‍त को शुरू हुए गणेशोत्‍सव
का आज समापन हो रहा है।

VIDEO: महाराष्ट्र के CM Eknath Shinde के घर गणपति दर्शन करने पहुंचे Ranveer  Singh, Deepika Padukone और Sara Ali Khan - फ्रेश हैडलाइन

इन एक्टर्स की
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही फिल्‍म
‘गैसलाइट‘ में विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आने वाली  है। उन्‍होंने हाल ही में एक अनटाइटल्‍ड फिल्‍म की शूटिंग
भी कंप्‍लीट की है
, जिसमें उनके
अपोजिट विक्‍की कौशल हैं।
Ranveer Singh gushes over wife Deepika Padukone: 'I am the proudest husband  in the world' | Entertainment News,The Indian Express

वहीं, दीपिका के
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्‍द अमिताभ बच्‍चन और प्रभास के साथ फिल्‍म
‘प्रोजेक्‍ट के‘ में नजर आएंगी। इसके साथ ही दीपिका फिल्‍म ‘फाइटर‘ के लिए पहली बार ऋतिक रोशन के साथ काम करने जा रही हैं। इसके अलावा उनके पास
शाहरुख खान की फिल्‍म
‘पठान‘ है और अमिताभ के साथ एक और फिल्‍म कर रही हैं,
जो ‘द इंटर्न‘ का हिंदी रीमेक
होगी।

रणवीर सिंह की प्रजेक्ट्स
की बात करें तो वह करण जौहर की अगली डायरेक्‍शनल फिल्‍म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ में नजर आएंगे। इसमें उनके अपोजिट आलिया भट्ट हैं। इसके साथ
ही रोहित शेट्टी की फिल्‍म
‘सर्कस‘ भी उनके पास है, जिसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े नजर आएंगी।

Desk Team