Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani के बाद बढ़ी Ranveer Singh की पॉपुलैरिटी, मिल रहे ढेरों लव लेटर

Summary :

रणवीर सिंह मौजूदा वक्त में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। अब रणवीर ने खुलासा किया कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की सफलता के बाद उन्हें दुनियाभर में लंबे-लंबे प्रेम पत्र मिल रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की खुशी इस समय सातवें आसमान पर है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। रणवीर इन दिनों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। 
करण जौहर ने इस फिल्म से सात साल डायरेक्शन की दुनिया में वापसी की है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री ने एक बार फिर दर्शकों का जीत लिया है। ये फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है, जबकि भारत में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हाल ही में रणवीर ने खुलासा किया कि इस फिल्म के बाद उन्हें एक बार फिर लंबे-लंबे लव लेटर्स मिल रहे हैं।
दरअसल, हाल ही में रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक सवाल-जवाब का सैशन रखा था। इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने जब रणवीर से पूछा कि उन्हें अब तक सबसे अच्छी तारीफ क्या मिली? इस पर एक्टर ने खुलासा करते हुए कहा कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए मेरी जिस तरह तारीफ हो रही हैं, मैं अभिभूत हूं। मुझे लंबे-लंबे लव लेटर मिल रहे हैं। बहुत शुक्रगुजार हूं सभी का।’
इस दौरान रणवीर सिंह से ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ में उनके कथक के बारे में भी सवाल पूछा गया। इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि’इस गाने की तैयारी में उन्हें करीब महीनाभर लग गया। ये थोड़ा मुश्किल था।’ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से पहले आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह की जोड़ी फिल्म गली बॉय में भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

Desk Team