बॉलीवुड के सबसे चहेते एक्टर्स रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों ही इस फिल्म इंडस्ट्री में काफी सुर्खियां बटोरते आएं है। रणबीर कपूर बॉलीवुड के हैंडसम हंक हैं तो वहीं रणवीर भी अपने स्टाइल को लेकर जाने जाते है। बता दें, रणबीर कपूर भले ही इंस्टाग्राम पर न हों, लेकिन उनसे जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया के ज़रिए फैन्स को मिलती रहती है। तो वहीं रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतें हैं। इसी बीच अब रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों एक्टर के नए वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहें हैं।

जानकारी के अनुसार, डायरेक्टर मनोज शर्मा जल्द ही डांस एक्शन ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘देहाती डिस्को’ है। बताया जा रहा है कि गणेश आचार्य, रवि किशन, रेमो डिसूज़ा जैसे बेहतरीन कलाकारों को फिल्म ‘देहाती डिस्को’ में एक साथ देखने का मौका मिलेगा। तो वहीं इस फिल्म को अब रणवीर सिंह और रणबीर कपूर दोनों ने ही मज़ेदार तरीके से प्रमोट किया है।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के इन डांस वीडियो को सोशल मीडियो पर एक पैपराज़ी ने शेयर किया है। इंस्टाग्राम विरल भयानी के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किए गए इन वीडियों में रणबीर और रणवीर दोनों ही अलग-अलग वीडियों में ठुमके लगाते दिखाई दे रहें है। रणबीर की इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, “रणबीर कपूर ने तो चार चांद लगा दिए इस ठुमके के साथ। अब आप किसके इंतजार में हो? लगाओ ठुमके देहाती डिस्को पर और हो जाओ शुरू”। वहीं रणबीर कपूर इस गाने पर डांस करने के बाद कह रहें हैं, “मेरे फेवरेट गणेश मास्टर जी का ‘देहाती डिस्को’ आ रहा है”।
तो वहीं रणवीर सिंह की वीडियों के कैप्शन में लिखा है, “क्या धमाल मचा दिया इस ठुमके के साथ। आपने अब तक ‘देहाती डिस्को’ का हुक स्टैप किया क्या? देहाती डिस्को 27 मई 2022 को रिलीज़ हो रही है।” बता दें, इन दोनों एक्टर की वीडियों को कुछ ही देर में लाखों लोग देख चुके है और साथ ही कॉमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहें है। दोनों के ही फैंस को ये वीडियों काफी पसंद आ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



