बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती है।
भले ही एक्ट्रेस इन दिनों किसी फिल्म में नजर नहीं आ रही है लेकिन वह अपने फैंस से
हमेशा जुड़ी रहती है। सोशल मीडिया पर करीना अक्सर एक्टिव देखी जाती है। वह अपने
फैंस के साथ अपनी डेली लाइफ से जुड़ी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। एक बार
फिर सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री ने अपने फैंस को खुश खबरी देते हुए एक फोटो
शेयर की है।
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपनी
पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “दिन-1-कालिम्पोंग… द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स” इसके साथ ही
उन्होंने डायरेक्टर सुजॉय घोष को टैग किया है। शेयर की फोटो में करीना कपूर बालकनी में चेयर पर
बैठी दिख रही हैं।
करीना ने अपने हाथ में एक आईना पकड़ा हुआ है और चेयर के पीछे खड़े होकर उनकी हेयर
स्टाइलिस्ट उनके बाल बनाने में बिजी है तो वहीं उनका मेकअप मैन भी मेकअप करने के
लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है। बालकनी के सामने खूबसूरत बर्फ से ढ़की पहाड़ियां नजर आ रही हैं।
दरअसल, करीनी कपूर खान अपनी पहली
वेब फिल्म की शूटिंग के लिए दार्जिलिंग पहुंची है। दार्जिलिंग की हसीन पहाड़ी
वादियों और कालिम्पोंग के लावा और सिक्किम के गंगटोक के अलावा कई अन्य जगहों पर
शूटिंग की जानी है। इस फिल्म में करीना के अलावा जयदीप अहलावत और विजय वर्मा अहम
रोल में नजर आने वाले हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि इस फिल्म को जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो की द
डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स का हिंदी रूपांतरण बताया जा रहा है और यह फिल्म अगले साल
नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। मूवी क्राफ्ट मीडिया लाईन फिल्म का प्रोडक्शन का काम
संभाल रहा है। फिलहाल फिल्म के टाइटल को लेकर चर्चा जारी है।
बता दें कि इस सफर में, उनका छोटा बेटा जहांगीर अली खान उर्फ जेह भी
उनके साथ ही है। उसकी देखभाल के लिए एक आया भी साथ आई हैं। वह 25 मई तक यहीं
रहेंगी। इससे पहले भी करीना कपूर खान अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान पटौदी को अपने साथ
फिल्म की शूटिंग में ले जा चुकी है। उस वक्त तैमूर की फिल्म के सेट से काफी तस्वीरे
वायरल हुई थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना की मचअवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस साल
दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में दिखने वाले है।
इस फिल्म में आमिर और करीना तीसरी बार साथ स्क्रीन पर दिखने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App








