राजद्रोह कानून पर रोक के बाद राहुल का केंद्र पर वार, कहा-सच बोलना देशभक्ति है, देशद्रोह नहीं

Summary :

सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह कानून (Sediton Law) पर अहम फैसला सुनाते हुए फिलहाल इसपर रोक लगा दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला।

सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह कानून (Sediton Law) पर अहम् फैसला सुनाते हुए फिलहाल इसपर रोक लगा दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सच बोलना देशभक्ति है, देशद्रोह नहीं।
राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “सच बोलना देशभक्ति है, देशद्रोह नहीं। सच कहना देश प्रेम है, देशद्रोह नहीं। सच सुनना राजधर्म है, सच कुचलना राजहठ है। डरो मत!


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को  कोर्ट ने राजद्रोह कानून पर रोक लगाते हुए  कहा कि पुनर्विचार तक इस कानून के तहत नया मामला दर्ज न किया जाए। केंद्र इसे लेकर राज्यों को निर्देश जारी करेगा। कोर्ट ने कहा, इस कानून के तहत जो मामले लंबित हैं उनपर यथास्थिति रखी जाए। 

इसके अलावा कोर्ट ने कहा है कि जिनके खिलाफ राजद्रोह के आरोप में मुकदमे चल रहे हैं और वो इसी आरोप में जेल में बंद हैं वो जमानत के लिए अदालतों में अर्जी दाखिल कर सकते हैं। अब इस मामले की सुनवाई जुलाई के तीसरे हफ्ते में होगी। वहीं अदालतों द्वारा आरोपियों को दी गई राहत जारी रहेगी।

Desk Team